11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: दीपावली के बाद पोकरण में पर्यटकों का जमावड़ा, व्यापार में उछाल

दीपावली के बाद पोकरण में पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को देशी सैलानियों की भीड़ से बाजार, होटल और ऐतिहासिक स्थल गुलजार रहे। रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन के बाद पर्यटक पोकरण फोर्ट सहित ऐतिहासिक धरोहरों को निहारने पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 11 Nov 2026, 8:45 PM IST

jaisalmer news

पोकरण. हाइ-वे पर होटल में लगी चहल पहल। पत्रिका

पोकरण @ पत्रिका. परमाणु नगरी के बाजार और पर्यटक स्थल बुधवार को देशी सैलानियों से गुलजार रहे। दीपावली के बाद से ही पर्यटकों की आवक शुरू हो जाती है। ये पर्यटक रामदेवरा में रामदेव की समाधि के दर्शनों के बाद पोकरण फोर्ट व अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने आते हैं और फिर जैसलमेर रवाना होते हैं। सोमवार शाम से ही पर्यटकों की आवक शुरू हो गई थी। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिससे रात में कस्बे के सभी होटल पूरी तरह बुक रहे। बुधवार सुबह ये पर्यटक रामदेवरा गए और दर्शन के बाद पोकरण लौटकर ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। विशेष रूप से गुजरात व पश्चिमी बंगाल से प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। अगले एक सप्ताह तक पर्यटकों की यह आवक जारी रहने का अनुमान है।

प्रतिदिन 10 हजार से अधिक देशी पर्यटक पोकरण पहुंच रहे हैं, जिससे करीब 20 लाख रुपए का दैनिक कारोबार हो रहा है। अनुमान है कि सात दिन में यह आंकड़ा 2 करोड़ से अधिक होगा। पोकरण के राष्ट्रीय राजमार्गों पर 20 से अधिक होटलें हैं, जिनकी ग्राहकी बढ़ गई है। पर्यटकों की भीड़ के कारण कस्बे के मुख्य मार्गों, विशेषकर फोर्ट रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। सहायक उपनिरीक्षक सवाईसिंह तंवर व हेड कांस्टेबल गोपालसिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने का जतन कर रहे हैं।

दुर्गेश प्रजापत मैन ऑफ द मैच और सीरिज, कन्हैयालाल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए

पोकरण कस्बे के शिवबाग मैदान में प्रजापत समाज की फटाफट क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार शाम समापन हुआ। फाइनल मुकाबला श्रीराम क्लब और प्रजापत क्लब के बीच खेला गया। प्रजापत क्लब ने आठ ओवर में 64 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीराम क्लब ने 6.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीती। दुर्गेश प्रजापत मैन ऑफ द मैच बने। उन्हें 162 रन और नौ विकेट लेने पर मैन ऑफ द सीरिज भी चुना गया। कन्हैयालाल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। समापन समारोह में नगरपालिका उपाध्यक्ष सवाईसिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश व्यास, भाजपा नगर अध्यक्ष जितेन्द्र माली, पार्षद भंवर नागौरा, श्रीकृष्ण प्रजापत, अचलाराम प्रजापत सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। राजेश व्यास ने खेलों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और अनुशासन बढ़ने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में रुचि लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का संचालन मोतीलाल प्रजापत ने किया।