इससे पहले मुख्यमंत्री ने तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि मां तनोट राय का दिव्य आशीर्वाद राजस्थान पर सदैव बना रहे। माता की कृपा से राजस्थान विकास, समृद्धि और प्रगति के नए शिखरों को छुए, यही प्रार्थना है। इस दौरान विधायक छोटू सिंह भाटी, सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर के आईजी डॉ. विकास पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बीएसएफ के अधिकारी मौजूद रहे।