जैसलमेर

भादरिया में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

त्र के भादरिया गांव में माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का मेला लगा।
2 min read
Sep 17, 2018
jaisalmer
भादरिया में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लाठी. क्षेत्र के भादरिया गांव में माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का मेला लगा। यहां आए श्रद्धालुओं ने भादरिया माता मंदिर व संत हरवंशसिंह निर्मल की समाधि पर दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सप्तमी के अवसर पर लाठी, सोढाकोर, लोहटा, धोलिया, पोकरण, बाप, फलोदी, फलसूण्ड, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर सहित प्रदेश के कोने-कोने से सैंकड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मंदिर के दर्शन किए तथा प्रसाद चढाकर अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। जगदम्बा सेवा समिति के व्यवस्थापक जुगलकिशोर आसेरा ने बताया कि यहां आए श्रद्धालुओं के लिए छाया, पानी, भोजन की व्यवस्था समिति की ओर से की गई।

युवा पर्यटकों को मददगार के रूप में दें सेवाएं
-पर्यटन पर्व 2018 का आगाज
जैसलमेर. जिले में पर्यटन को बढ़ावा देनेे में सम के युवा अपनी महत्ती भूमिका अदा करे। यह बात युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहायक सचिव शैलेश कुमार ने नेहरु युवा केन्द्र से संबंधित युवा विकास संस्थान सम की ओर से आयोजित पर्यटन पर्व - 2018 के औपचारिक उद्घाटन अवसर पर कही। सहायक सचिव ने कहा कि जो भी देसी व विदेशी पर्यटक जैसलमेर घूमने आता है, वह सम के मखमली धोरों पर अवश्य आता है, ऐसी स्थिति में इस संस्थन से जुड़े युवा पर्यटकों को मददगार के रूप में अपनी सेवाएं दें। सम सेन्ड्स विकास समिति के पदाधिकारी कैलाश व्यास ने सहायक सचिव को समिति द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए राजस्थानी लोक संगीत के कार्यक्रमों से रु-ब-रु करवाया। युवा विकास संस्थान सम के अध्यक्ष अमराराम परिहार ने युवा मंडल की ओर से की जा रही गतिवधियों से अवगत कराते हुए कहा कि इस पिछड़े व सीमावर्ती जिले के युवाओ के लिए युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता शिविरों में अधिक सहभागिता हो, ताकि इस क्षेत्र के युवा अन्य स्थानों का भ्रमण कर अपना देश देख सके। युवा विकास संस्थान सम के सरंक्षक हजाराराम परिहार ने सहायक सचिव को साफा पहनाकर तथा युवा अलसीराम, छोटुराम व कमल ने माला पहना कर स्वागत किया।

Updated on:
17 Sept 2018 05:41 pm
Published on:
17 Sept 2018 05:41 pm