जैसलमेर

JAISALMER NEWS: डिस्कॉम ने अंतिम तिथि से एक दिन पहले थमाया बिल, फिर किया ऐसा

- दिन भर डिस्कॉम कार्यालय में लगी भीड़- उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी परेशानी
2 min read
Jun 28, 2018
DISCOMS handed bill one day before last date
DISCOMS handed bill one day before last date

जैसलमेर. जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डिस्कॉम की ओर से पहले तो शहर के बाशिंदों को अंतिम तिथि के एक दिन पहले बिजली के बिल थमाए गए और बाद में उपभोक्ताओं की परेशानियों व विरोध को देखते हुए अंतिम तिथि दो दिन आगे बढ़ाई गई। जानकारी के अनुसार 26 जून को शहर के विभिन्न वार्डों के उपभोक्ताओं के पास बिजली के बिल मिले, जिसमें अंतिम तिथि 27 जून अंकित की हुई थी। ऐसे में बुधवार को सुबह से ही डिस्कॉम कार्यालय में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बिल जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई। ऐसे में 30 से 45 मिनट कतार में खड़े रखने के बाद बिल जमा हो रहे थे। धूप व उमस से परेशान लोगों ने डिस्कॉम के खिलाफ रोष जताते हुए डिस्कॉम अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की। उपभोक्ताओं ने बताया कि डिस्कॉम की ओर से बिल जमा करवाने वाले कांउटर पर न तो छाया की उचित व्यवस्था है और न ही पेयजल की।
अतिरिक्त काउंटर खोला
उपभोक्ताओं की लंबी कतारें व परेशानियों को देखते हुए डिस्कॉम की ओर से एक अतिरिक्त काउंटर खोलकर बिजली के बिल जमा किए जाने लगे, लेकिन लोगों को परेशानियों से निजात नहीं मिल सका । दोपहर बारह बजे बाद भी कतारों में खड़े लोगों की संख्या में कमी नहीं देखी गई। जिसके बाद डिस्कॉम की ओर से बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 जून से बढ़ाकर 29 जून कर दी गई। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली ।

अंतिम तिथि के एक दिन पहले बिजली के बिल थमाए गए और बाद में उपभोक्ताओं की परेशानियों व विरोध को देखते हुए अंतिम तिथि दो दिन आगे बढ़ाई गई । जानकारी के अनुसार 26 जून को शहर के विभिन्न वार्डों के उपभोक्ताओं के पास बिजली के बिल मिले, जिसमें अंतिम तिथि 27 जून अंकित की हुई थी ।

Published on:
28 Jun 2018 09:49 am