2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: चांधन में बिजली संकट गहराया, किसानों का जीएसएस पर धरना

बिजली आपूर्ति में लगातार बनी अव्यवस्था से परेशान किसानों का रोष बुधवार को 132 केवी चांधन जीएसएस पर धरने के रूप में सामने आया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के नौ दिन बाद भी समाधान नहीं होने पर किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि और घरेलू बिजली आपूर्ति सुधार की मांग उठाई। अधिकारियों ने वार्ता कर सात दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित किया गया।
2 min read
Google source verification
lathi news jaisalmer

चांधन के 132 केवी जीएसएस पर बिजली संकट को लेकर धरना देते किसान व ग्रामीण।

जैसलमेर/चांधन/लाठी. @ पत्रिका. सरहदी जिले के चांधन क्षेत्र में लगातार बनी बिजली समस्या को लेकर किसानों का रोष बुधवार को धरने के रूप में सामने आया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के नौ दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से गुस्साए किसानों ने किसान संघर्ष समिति के बैनर तले 132 केवी चांधन जीएसएस पर धरना दिया। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि और घरेलू बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। धरने की सूचना मिलने पर विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। अधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान सात दिन के भीतर करने का आश्वासन दिया।

बिजली समस्या पर किसानों का चांधन जीएसएस पर धरना

इसके बाद किसानों ने धरना स्थगित किया। भाजपा नेत्री सुनीता भाटी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कार्यों के लिए निर्धारित छह घंटे की बिजली के बजाय किसानों को करीब तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बार-बार ट्रिपिंग से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रूपाराम धणदे ने कृषि बिजली के साथ घरेलू कनेक्शनों में हो रही अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। किसान नेता हाथीसिंह मूलाना ने चांधन फीडर पर बढ़ते लोड को कम करने की मांग रखी। किसान नेता लखसिंह भाटी ने कहा कि क्षेत्र में बारिश नहीं होने और बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान संघर्ष समिति के सचिव जेतमाल सिंह भैरवा ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

अधिकारियों ने 7 दिन में समाधान का आश्वासन दिया

सूचना मिलने पर राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता घनश्याम जैन, सहायक अभियंता अमरदीप सिंह, राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता अजीत कुमार पांडे, कनिष्ठ अभियंता विकास विश्नोई, कनिष्ठ अभियंता ओमप्रकाश गर्ग और कनिष्ठ अभियंता निखिल आचार्य सहित डिस्कॉम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। डेलासर मठ के महंत महादेव पुरी, उगमसिंह चांधन, राजेंद्र सिंह भाटी, शेर खां धायसर, लक्ष्मण सिंह भाटी, भगवान सिंह भैरवा, आईदान सिंह भैरवा, शिवदान सिंह मुलाना, फकीर सिंह, यारू खां, भीखसिंह डेलासर, देवीसिंह राठौड़, मोतीसिंह, हेमसिंह, दानसिंह सगरा, विजय सिंह फौजी, किसान युवा नेता पूनमसिंह भैरवा, काबल खां सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।