2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: शराब दुकान पर बीयर न देने को लेकर हुआ विवाद, सेल्समैन घायल, पुलिस जांच में जुटी

तहसील रोड स्थित शराब की दुकान पर सोमवार रात बीयर की चार बोतलें नहीं देने पर सेल्समैन से मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि तीन लोगों ने सेल्समैन भरत माली को दुकान से बाहर खींचकर पीटा और 1.20 लाख रुपए लूट लिए। घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
2 min read
Google source verification
mohangarh

मारपीट की घटना का सीसीटीवी फूटेज

मोहनगढ़ @ पत्रिका. कस्बे की तहसील रोड स्थित शराब की दुकान पर सोमवार रात सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शराब की गाड़ी से सामान खाली करने के दौरान तीन लोगों ने बीयर की बोतलें मांगीं। इनकार करने पर सेल्समैन भरत माली से मारपीट की गई। हमलावरों ने उसे दुकान से बाहर खींचकर लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसके मुंह, चेहरे, नाक, पेट और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। घायल भरत माली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया है।

सेल्समैन से मारपीट, एक लाख से अधिक लूटे

भरत माली पुत्र चतराराम माली ने मोहनगढ़ थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे गोविंद सिंह, लोकेन्द्र सिंह और जीवराजसिंह अन्य साथियों के साथ दुकान पर आए। उन्होंने बीयर की चार बोतलें मांगीं। बोतलें न देने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सेल्समैन ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के साथ गाली-गलौच करते हुए 1,20,400 रुपए भी लूट लिए। यह पूरी घटना शराब की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। भरत माली के पिता चुतरा राम माली का कहना है कि घटना सोमवार रात की थी, लेकिन पुलिस ने मंगलवार शाम तक मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मोहनगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार शाम नामजद मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआइ तनेरावसिंह कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

रेलवे ट्रैक के नीचे बने अंडरपास में स्थायी प्रकाश व्यवस्था की मांग उठी

रामदेवरा. रेलवे ट्रैक के नीचे बने अंडरपास-85 में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रात के समय राहगीरों और पैदल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शाम ढलते ही अंडरपास के दोनों सिरों पर अंधेरा छा जाता है। ऐसे में पैदल यात्रियों को कम रोशनी में रास्ता तय करना पड़ रहा है। सुबह के समय भी यहां से गुजरने वाले लोगों को इसी समस्या का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भरने की समस्या से बचाव के लिए दोनों सिरों पर तीन-तीन शेड लगाए गए हैं। शेड लगने के बाद अंडरपास के आसपास रोशनी की जरूरत और बढ़ गई है, लेकिन अंदर और दोनों प्रवेश बिंदुओं पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है। इससे रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को रास्ता देखने में परेशानी होती है।

पैदल यात्रियों की आवाजाही अधिक

इन दिनों लोक देवता बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में पैदल यात्री रामदेवरा पहुंच रहे हैं। रुणीचा कुआ रोड से आने वाले कई यात्री अंडरपास-85 से होकर समाधि स्थल की ओर जाते हैं। सुबह जल्दी और देर रात तक पैदल यात्रियों की आवाजाही रहने से अंडरपास में प्रकाश व्यवस्था की जरूरत और बढ़ जाती है। अंधेरे में अंडरपास से गुजरते समय पैदल यात्रियों को न केवल रास्ता देखने में परेशानी होती है, बल्कि सामने से आने वाले लोगों और वाहनों की आवाजाही को समझने में भी दिक्कत होती है। बारिश के बाद दोनों सिरों पर लगाए गए शेड के कारण अंधेरा और अधिक महसूस होता है।