पोकरण क्षेत्र के जालोड़ा पोकरणा गांव में आपसी विवाद के दौरान कुछ वाहनों में सवार होकर आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही एक किसान खेत की फसल को भी आग के हवाले कर दिया। घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है।
पोकरण क्षेत्र के जालोड़ा पोकरणा गांव में आपसी विवाद के दौरान कुछ वाहनों में सवार होकर आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही एक किसान खेत की फसल को भी आग के हवाले कर दिया। घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व जालोड़ा पोकरणा गांव में दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के बड़ी संख्या में लोग कुछ वाहनों में सवार होकर आए और गांव के मुख्य चौराहे पर हंगामा करते हुए दुकानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान गांव में हंगामा मच गया और अफरा तफरी का माहौल हो गया। कुछ लोगों ने पास ही स्थित दूसरे पक्ष के एक खेत में फसल को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आज पर काबू किया और माहौल को शांत किया। इस दौरान आरोपी मौके से भाग गए।
भणियाणा पुलिस के अनुसार जालोड़ा पोकरणा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बाबूखां पुत्र जान मोहम्मद, मीरानखां वगैरह 15-20 लोग गांव में स्थित उनकी दुकानों पर आए और दुकानों में तोड़फोड़ कर उसके साथ धक्का मुक्की व मारपीट की। आरोपियों ने बीच बचाव करने आई महिलाओं से भी अभद्रता की। इसके बाद सभी आरोपी दुकानों से कुछ दूर स्थित उसके खेत गए और यहां काटकर एकत्रित की गई जीरे व ईसब की फसल को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि करीब 5 लाख रुपए की फसल जलकर नष्ट हो गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच भणियाणा थानाधिकारी देवाराम गोदारा कर रहे हैं। थानाधिकारी गोदारा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लाठी क्षेत्र में आए दिन लोगों की सोशल मीडिया की आइडी हैक होने की घटनाओं के बाद पुलिस ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर लोगों से सावचेत रहने की अपील की है। गौरतलब है कि सरहदी जिले के फील्ड फायरिंग रेंज के आसपास स्थित गांवों के ग्रामीणों की आए दिन सोशल मीडिया आईडी हैक हो रही है। बीते एक सप्ताह में ही गांव के दो युवक, जो सीआरपीएफ में प्रशिक्षु जवान है, उनकी सोशल मीडिया आइडी हैक हो गई।
साथ ही हैकर ने उनके रिश्तेदारों व परिचितों से रुपए की मांग की। जिसको लेकर राजस्थान पत्रिका में लगातार समाचार प्रकाशित किए जा रहे है। जिस पर सोमवार को पुलिस की ओर से अलर्ट जारी कर आमजन से सावधानी बरतने और किसी भी तरह संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया है।किए जा रहे है रोकथाम के प्रयासलाठी थानाधिकारी नाथूसिंह चारण ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सोशल मीडिया आइडी हैक होने और फिर बीमारी या अन्य बहाना बनाकर रुपए मांगने की घटनाएं हो रही है। सरहदी जिले में विशेष रूप से फील्ड फायरिंग रेंज के नजदीक स्थित गांवों में ऐसी घटनाएं चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे है।