जैसलमेर

जैसलमेर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर हुआ दान-पुण्य और कुछ ऐसा खास

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर काटा केक, गायों को खिलाया गुड़  
2 min read
Rahul gandhi
Rahul gandhi

जैसलमेर. स्वर्णनगरी जैसलमेर में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और गोशाला में दान पुण्य का कार्य किया। प्रधान अमरदीन फकीर ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोविंद भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। इसी प्रकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गौशाला पहुंचकर दान पुण्य का कार्य किया। गौवंश को गुड़ खिलाया गया। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रूपाराम मेघवालए जिला प्रमुख अंजना मेघवालए पूर्व विधायक मुल्तानाराम बारूपालए पूर्व सभापति अशोक तंवरए राधेश्याम कल्लाए सुमार खांए राणमल शारदाए मीठालाल मोहताए विकास कुमार व्यासए राजकुमार भाटियाए अरुणा देवड़, आंनद देवड़, अमित व्यास, अनु रँगा, अरुण पुरोहित, अमीन खां, जनकसिंह भाटी, धर्मेंद्र आचार्य, शंकरलाल माली, शुभम व्यास, गाजी छोटू खां, जितेंद सिसोदिया, बलवीरसिंह, दिलीपसिंह, प्रेम भार्गव, पदमाराम चौधरी, महेंद्र सुथार, सुरेंद्र गर्ग, जेनाराम सत्याग्रही, सनौफर, जितेंद्र केवलीया, गंगाराम गर्ग सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMAGE CREDIT: Patrika

135 नामान्तरकरण खोले, 41 खातों का दुरुस्तीकरण

जैसलमेर. राजस्व लोक अदालत-न्याय आपके द्वार शिविर - 2018 के तहत जिले में मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर की कड़ी ग्रामपंचायत मुख्यालय तेजरावा, सोढ़ाकोर, टावरीवाला और स्वामीजी की ढांणी में राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें उपखण्ड जैसलमेर, फतेहगढ़ , पोकरण तथा भणियांणा की पंचायतों में शिविरों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों के तहत चार तहसीलों के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों द्वारा धारा 135 के तहत कुल 135 नामान्तरकरण खोलें जाकर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किए गए है। इसी प्रकार धारा 53 के तहत 09 खातों का विभाजन कर बंटवारें के प्रकरण निस्तारित किए गए। उन्होंने बताया कि शिविरों के तहत तहसीलदारों द्वारा 41 मामलों में खाता दुरस्ती के प्रकरण निस्तारित किए गए, वही शिविरों में 01 सीमाज्ञान के आवेदन-पत्र प्राप्त किए जाकर 01 प्रकरण सीमाज्ञान का निस्तारित किया गया। इसी तरह 191 लोगों को राजस्व की नकलें प्रदान की गई एवं 464 अन्य प्रकरण निस्तारित किए गए। उन्होंनें बताया कि इस प्रकार तहसीलदारों द्वारा इन षिविरों के माध्यम से 842 प्रकरण निस्तारित किए गए।

IMAGE CREDIT: Patrika
Published on:
20 Jun 2018 09:41 pm