जैसलमेर

कोरोना के दर्द पर भारी ईद पर्व का उल्लास, बाजार हुए गुलजार, बरसे 10 करोड़

कोरोना के दर्द पर भारी ईद पर्व का उल्लास, बाजार हुए गुलजार, बरसे 10 करोड़

less than 1 minute read
Jul 21, 2021
कोरोना के दर्द पर भारी ईद पर्व का उल्लास, बाजार हुए गुलजार, बरसे 10 करोड़

जैसलमेर. कोरोना के दर्द पर ईद पर्व का उत्साह भारी रहा। ईद पर्व से एक दिन पूर्व स्वर्णनगरी सहित जिले भर में उत्साह व उल्लास देखने को मिला। खरीददारी से उत्साहित लोगों के कारण जहां बाजार गुलजार हुए, वहीं स्थानीय दुकानों में भी जमकर खरीदारी हुई। ईद से पूर्व करीब 10 करोड़ रूपए की खरीददारी का अनुमान लगाया जा रहा है। स्वर्णनगरी में पंसारी बाजार, सदर बाजार, कचहरी रोड़, हनुमान चौराहा, गांधी चौक, आसनी रोड, गुलासता रोड सहित कई स्थानों में दुकानों में लोग खरीददारी में मशगूल रहे। ईद को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर की नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद की पूर्व संध्या पर मुख्य मार्गों व बाजार में खासी रौनक रही रेडीमेड कपड़ों, जूते-चप्पलों, कास्मेटिक व चूड़ी की दुकानों, टोपियों, रुमाल, इत्र, सौन्दर्य प्रसाधन, फल, सूखे मेवे आदि की भी खूब बिक्री हुई।
ईदगाह में अदा नहीं होगी ईद की नमाज
कोरोना संकट को देखते हुए बुधवार को ईदुलजुहा की नमाज ईदगाह में अदा नहीं की जाएगी। मौलाना बेग मुहम्मद कादरी ने मुस्लिम बंधुओं से दो-दो रुकअत की नमाज सुबह 8 बजे अपने घरों में ही अदा करने को आग्रह किया है।

Published on:
21 Jul 2021 07:26 pm
Also Read
View All