स्वर्णनगरी में मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा है और अब दुकानों-प्रतिष्ठानों के अलावा घरों में भी पखें चलाने की जरूरत महसूस होने लगी है।
स्वर्णनगरी में मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा है और अब दुकानों-प्रतिष्ठानों के अलावा घरों में भी पखें चलाने की जरूरत महसूस होने लगी है। विशेषकर दोपहर में तो खुली सडक़ पर धूप महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.3 व न्यूनतम 15.6 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया।
जो एक दिन पहले क्रमश: 29.0 व 14.5 डिग्री रहा था। इस तरह से दोनों समय के पारे में बढ़ोतरी हो गई है। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम पारा 33-34 डिग्री तक बढ़ सकता है। दिन के समय आकाश अधिकांशत: साफ बना रहा। सुबह 11 बजे के बाद धूप की किरणें चुभने लगी और शाम ढलने तक हालात कमोबेश ऐसे ही बने रहे। धूप के सताने पर सैलानियों सहित स्थानीय बाशिंदों ने शीतल पेय व आइसक्रीम आदि की तरफ रुझान दिखाया।