राज्य सरकार की घोषणा के एक वर्ष बाद कस्बे में टाउन हॉल के लिए जमीन मिल गई है। अब यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउन हॉल का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि गत वर्ष राज्य सरकार की ओर से गत फरवरी- 2025 में पोकरण में टाउनहॉल की घोषणा की गई।
राज्य सरकार की घोषणा के एक वर्ष बाद कस्बे में टाउन हॉल के लिए जमीन मिल गई है। अब यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउन हॉल का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि गत वर्ष राज्य सरकार की ओर से गत फरवरी- 2025 में पोकरण में टाउनहॉल की घोषणा की गई। इसके लिए नगरपालिका को 5 बीघा भूमि आरक्षित करनी थी। गत एक वर्ष से नगरपालिका भूमि तय नहीं कर पा रही थी कि टाउन हॉल का निर्माण कहा किया जाए। गत जून 2025 में फलसूंड रोड पर भूमि प्रस्तावित की गई थी।
जिसके बाद टाउन हॉल निर्माण के लिए दो जगहों पर विचार चल रहा था, लेकिन तय नहीं हो पाया था। गत दिनों नगरपालिका की ओर से फलसूंड रोड पर खींवज मंदिर के सामने टाउन हॉल निर्माण का लिया गया है और अब शिलान्यास कर कार्य शुरू किया जा रहा है। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी झब्बरसिंह चौहान ने बताया कि फलसूंड रोड पर विधायक कार्यालय के सामने टाउन हॉल निर्माण के लिए भूमि आरक्षित कर तय कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे विधायक महंत प्रतापपुरी व नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित की ओर से टाउन हॉल निर्माण के लिए शिलान्यास कर भूमि पूजन किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी चौहान ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउन हॉल बनाया जाएगा। टाउनहॉल से आधुनिक तकनीकी व सुविधाओं से युक्त मंच आमजन को मिल सकेगा। हॉल में वातानुकूलित सभागार, डिजीटल मंच, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग आदि व्यवस्थाएं होगी। टाउन हॉल निर्माण से कस्बे को एक बेहतर सामुुदायिक मंच मिल सकेगा और और सांस्कृतिक, सामाजिक व सरकारी आयोजनों में भी राहत मिलेगी।