जैसलमेर

प्रतियोगिता में दौड़े किशोर किशोरी

प्रतियोगिता में दौड़े किशोर किशोरी

less than 1 minute read
Aug 02, 2021
प्रतियोगिता में दौड़े किशोर किशोरी

लाठी. क्षेत्र के भादरिया गांव में जगदंबा सेवा समिति की ओर से रविवार को निर्मल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति के सदस्य अशोक सोडानी ने बताया कि समिति के सचिव जुगलकिशोर आसेरा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ व 10 की 400 मीटर दौड़ में घेवरसिंह ने प्रथम, जोगराजसिंह ने द्वितीय व भवानीसिंह ने तृतीय, कक्षा 11वीं व 12वीं की 400 मीटर दौड़ में जितेन्द्रसिंह ने प्रथम, लक्ष्मणसिंह ने द्वितीय व श्रवणसिंह ने तृतीय, किशोरी 100 मीटर दौड़ में पूजाकंवर ने प्रथम, प्रियंका झला ने द्वितीय व सुशीला झाला ने तृतीय, 1600 मीटर दौड़ में जेठूसिंह ने प्रथम, गोपालराम ने द्वितीय व महेन्द्रसिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति के सचिव आसेरा ने बताया कि शारीरिक क्षमता व विभिन्न भर्तियों के लिए शारीरिक दक्षता को बढ़ाने, नशामुक्ति का संदेश देने के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले ग्रामीणों का आभार जताया। इस मौके पर शैतानसिंह भाटी, प्रयागसिंह, देकूराम, किशनसिंह, ओमप्रकाश गांधी, मनोज, आनंद, अरुणा बिसानी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Published on:
02 Aug 2021 04:19 pm
Also Read
View All