25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौ तपा का पहला दिन: उमस से भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने, पारा 44.3

नौ तपा की पहली सुबह से वातावरण में उमस का समावेश रहा। चिपचिपाहट भरी गर्मी के कारण घरों से बाहर निकले लोगों ने अपने सिर और चेहरे का ढंक कर बचाव किया तो पसीने में नहा गए।

2 min read
Google source verification
jsm

जैसलमेर. प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए लोगों को करने पड़ रहे तरह-तरह के जतन।

जैसलमेर. भीषण गर्मी के लिए पहचान रखने वाले नौ तपा की सोमवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन जैसलमेर में उमस से भरी तीखी तपिश ने आमजन को पसीने में भीगो दिया। दिन भर के बाद शाम तक वातावरण में ऊष्णता का प्रभाव बना रहा और लोग शीतलता का इंतजार ही करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 44.3 और न्यूनतम 26.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह एक दिन पहले क्रमश: 44.0 और 26.9 डिग्री रहा था। नौ तपा की पहली सुबह से वातावरण में उमस का समावेश रहा। चिपचिपाहट भरी गर्मी के कारण घरों से बाहर निकले लोगों ने अपने सिर और चेहरे का ढंक कर बचाव किया तो पसीने में नहा गए। पंखे और कूलर के आगे बैठने के बावजूद उन्हें गर्मी से निजात नहीं मिल सकी। आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी के आसार बने हुए हैं और अधिकतम तापमान में 46-47 डिग्री तक की उछाल सम्भव है। पोकरण क्षेत्र में भीषण गर्मी व लू का दौर लगातार जारी है। सोमवार को नौतपा भी शुरू हो गया है। गत कुछ दिनों से चल रही आंधी का असर सोमवार को नहीं दिखा। सोमवार सुबह सूर्य की तेज किरणें निकली। सुुबह 9 बजे बाद सूर्य की तेज किरणों से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर में भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार को तापमान भी 43 से 44 डिग्री तक पहुंचा।

भीषण गर्मी का दौर देर शाम तक भी जारी रहा। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। रामदेवरा. कस्बे में सोमवार दोपहर में रास्ते सूने नजर आए। जरूरी काम से निकले लोग भी मुंह ढककर जाते दिखे। मौसम विभाग का हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिन में तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है। भीषण गर्मी में सड़के दोपहर में भट्टी की तरह तपने लगी। वही तापमान में बढ़ोतरी के चलते आमजन को गर्म हवा लू के थपड़े सहने पड़े। भीषण गर्मी में लोगों ने शीतल पेय, शरबत, ठंडाई, शिकंजी सहित कई देशी पेय पदार्थों से राहत पाने का जतन किया।


पक्षियों के लगाए 101 परिंडे व 51 घोंसले

पोकरण. भारत विकास परिषद की ओर से भीषण गर्मी के मौसम में गौरेया संरक्षण को लेकर परिंडे व घोंसले लगाए जा रहे है। परिषद के सचिव कुंभसिंह चंपावत ने बताया कि नवसंवत्सर व प्रेरक दिवस प्रभारी खींवसिंह रावलोत, पल्लव माली, अविनाश सैनी, लक्ष्मणसिंह रावत आदि की ओर से सोमवार को जैसलमेर रोड पर विभिन्न स्थानों पर परिंडे व घौंसले लगाए गए है। साथ ही उनमें प्रतिदिन दाने-पानी की व्यवस्था की गई। सोमवार को 101 परिंडे व 51 घोंसले लगाए गए है।