24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नकली घी की सूचना पर जयपुर से पहुंची टीम, गोदाम व दुकान में दबिश

पोकरण कस्बे में नकली घी की सूचना पर जयपुर से खाद्य सुरक्षा विभाग की सेंट्रल टीम ने यहां पहुंचकर गोदाम व दुकान में जांच की और सैंपल लिए।

2 min read
Google source verification
jsm

photo patrika

पोकरण कस्बे में नकली घी की सूचना पर जयपुर से खाद्य सुरक्षा विभाग की सेंट्रल टीम ने यहां पहुंचकर गोदाम व दुकान में जांच की और सैंपल लिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग आयुक्तालय जयपुर से आए अतिरिक्त आयुक्त भगवतसिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि पोकरण में एक व्यापारी नकली घी का कारोबार कर रहा है। जिस पर उनके नेतृत्व में जयपुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, देवेंद्रसिंह राणावत, लोकेश शर्मा, जैसलमेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम की टीम रविवार देर शाम पोकरण पहुंची। यहां टीम ने तिरुपतिनगर कॉलोनी में स्थित एक व्यापारी के गोदाम में दबिश दी। यहां भारी मात्रा में घी के डिब्बे मिले। जिस पर उनके सैंपल लिए गए। इसके बाद टीम व्यापारी की व्यास सर्किल के पास स्थित दुकान पर पहुंची। यहां भी जांच कर सैंपल की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारियों में मचा हड़कंप

खाद्य सुरक्षा विभाग की जयपुर से टीम आने की सूचना से हड़कंप मच गया। कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। अचानक हुई कार्रवाई के दौरान गोदाम व दुकान के आगे लोगों की भीड़ भी लगी। साथ ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

जैसलमेर: 102 ग्राम अफीम का दूध जब्त, तस्करी का आरोपी पकड़ा, रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जैसलमेर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। अभियान के तहत रामगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 102 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा के आदेशों तथा महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवंतदान के निर्देशन तथा जैसलमेर वृत्ताधिकारी रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शनिवार को रामगढ़ थानाधिकारी भुटाराम मय जाब्ता ने आरोपी चंदन कुमार पुत्र पूनमचंद कुमावत निवासी कुम्हार पाडा रामगढ थाना रामगढ के कब्जे से 102 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया। पूछताछ के बाद चंदन कुमार, जिसकी उम्र 39 साल है, को गिरफ्तार कर रामगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अर्जुनराम, हुकमाराम, कांस्टेबल पवन कुमार, होशियारसिंह, गिरधारीलाल, नरसीराम व देवी शामिल थे।