पोकरण क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आमजन में भय का माहौल है। कुछ दिन पूर्व कस्बे के सुंदरनगर में एक मकान में हुई चोरी को लेकर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
पोकरण क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आमजन में भय का माहौल है। कुछ दिन पूर्व कस्बे के सुंदरनगर में एक मकान में हुई चोरी को लेकर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अलवर जिलांतर्गत बेरला हाल कस्बे के सुंदरनगर निवासी संजयकुमार पुत्र रामजीलाल जाटव ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 5 अक्टूबर की शाम उसकी माता व पत्नी दरवाजे का ताला लगाकर घूमने के लिए गए और एक घंटे बाद वापिस आए। इस दौरान मकान के ऊपर सीढ़ी का दरवाजा खुला था। चोरों ने घर में घुसकर एक बैग चुरा लिया। इसमें एक लाख रुपए नकद, 1 किलो चांदी व 2 तोला सोने के गहने थे। जिसकी जानकारी उन्हें चार दिन बैग संभालने पर हुई, जो घर में नहीं मिला। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक मनोहरलाल कर रहे है।