जैसलमेर

Jaisalmer-Ramdevra news- सामूहिक विवाह सम्मेलन में 10 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में

-8 हजार से अधिक लोग पहुंचे आशीर्वाद देने

3 min read
patrika news

पोकरण/रामदेवरा. रामदेवरा गांव में स्थित श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ, जिसमें देश के कोने-कोने से आए स्वर्णकार समाज के आठ हजार से अधिक लोगों ने वर-वधु को शुभाशीर्वाद दिया। अखिल भारतीय श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज की ओर से क्षेत्र में तीसरी बार ऐसे बड़े स्वजातीय सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दो दिन तक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को समाज का एक दिवसीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें समाज सुधार के विभिन्न मुद्दों, समाज में कुरीतियों को मिटाने, भविष्य में फिजुल खर्ची रोकने के लिए सामुहिक विवाह सम्मेलनों के आयोजन को लेकर विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

वर व वधु की निकली अलग-अलग बंदोली
सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सोमवार को सुबह बंदोली के साथ आगाज किया गया। जिसके अंतर्गत पहले वधुओं को घोड़ी पर बिठाकर उनकी बंदोली निकाली गई। रामदेवरा गांव में रेलवे स्टेशन रोड स्थित माली समाज धर्मशाला से ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की धर्मशाला तक बंदोली निकाली गई। गांव में निकली वधु पक्ष की बंदोली स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इसके बाद वर पक्ष की ओर से 10 दुल्हों को घोडिय़ों पर बिठाकर बंदोली निकाली गई, जो माली समाज धर्मशाला से ब्राह्मण स्वर्णकार धर्मशाला पहुंची। यहां पहुंचने पर उपस्थित समाज के सैंकड़ों लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। बंदोली के बाद तोरण सामेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMAGE CREDIT: patrika

10 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में
अखिल भारतीय श्रीब्राह्मण स्वर्णकार बाबा रामदेव सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष जगदीश कट्टा फलोदी ने बताया कि गत सात माह में कार्यकारिणी में शामिल लोगों ने देश के कोने-कोने में जाकर समाज के लोगों से संपर्क किया तथा सामूहिक विवाह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में विवाह के लिए प्रकाशकुमार सिवाणा व भाग्यवंती बालोतरा, हरीशकुमार पदरोड़ा व भगवती बाड़मेर, मनोहर बाड़मेर व लक्ष्मी पदरोड़ा, रामचंद्र बालोतरा व भावना पावलाकल्लां, हितेशकुमार पावलाकल्लां व चांदनी बालोतरा, कैलाश धवा व ललिताकुमारी बिठुजा, रविन्द्र जोधपुर व प्रिया जोधपुर, उमेशकुमार फरीदाबाद हरियाणा व गरीमा रायबरेली उत्तरप्रदेश, भरत समदड़ी व संतोष चिरपटिया, कमलेशकुमार चिरपटिया व किरण समदड़ी का पंजीयन किया गया। जिन्होंने सोमवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान परिणय सूत्र में बंधकर जन्म-जन्मांतर तक साथ निभाने का संकल्प लिया।

विधि विधान से करवाया पाणिग्रहण संस्कार
अखिल भारतीय श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज धर्मशाला में दोपहर करीब साढे 12 बजे पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें फलोदी के पंडित नवरतन दवे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह समारोह संपन्न करवाया। विवाह कार्यक्रम का संचालन हरिगोपाल सांकडिय़ा पाली ने किया। इसके बाद स्नेहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश के कोने कोने से आए आठ हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। शाम के समय आशीर्वाद समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में शिरकत करने समाज उत्थान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष व गुजराती फिल्म अदाकारा नीकिता सोनी अंकलेश्वर सहित सैंकड़ों लोग रामदेवरा पहुंचे। इसके अलावा स्थानीय समिति के संरक्षक प्रेम सोनी फलोदी, कालूराम बाड़मेरा, धूड़ाराम बाड़मेरा, रिंकू बालोतरा, भगवतीप्रसाद जयपुर , आईलाल बाड़मेरा, हुकमी, सुमन मंडोरा, ललित कट्टा, नरु फलोदी, श्रीकांत बीकानेर सहित समाज के लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। इससे पूर्व रविवार की रात्रि में समाज की धर्मशाला में महिला मंडलों की ओर से महिला संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें

Jaisalmer- इनका जिद्द बन रहा रात में दुर्घटना का कारण, जानिए कैसी लापरवाही है यह
Updated on:
12 Dec 2017 02:32 pm
Published on:
12 Dec 2017 02:28 pm
Also Read
View All