डिम्पल ने प्रतियोगिता में तीन खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर तीनों में रजत पदक हासिल किए। बायथल स्पर्धा में तैराकी और दौड़, ट्रायथल में तैराकी, दौड़ और शूटिंग तथा लेजर रन में दौड़ और शूटिंग का प्रदर्शन करना होता है। तीनों स्पर्धाओं में पदक जीतना उनकी खेल प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन को दर्शाता है।