जैसलमेर

जैसलमेर पर गर्मी का प्रचंड प्रहार, पारा 44.9 डिग्री

मरुस्थलीय जैसलमेर में गर्मी के तेवर एक बार फिर झुलसाने वाले बन गए हैं। गुरुवार को प्रचंड गर्मी के बीच झुलसाने वाली लू के थपेड़ों ने जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया।
less than 1 minute read
May 15, 2025
Feature image

मरुस्थलीय जैसलमेर में गर्मी के तेवर एक बार फिर झुलसाने वाले बन गए हैं। गुरुवार को प्रचंड गर्मी के बीच झुलसाने वाली लू के थपेड़ों ने जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। दक्षिण की तरफ से आने वाली हवाओं ने सूरज की गर्मी का संग पाकर लोगों की हालत खराब कर दी। दोपहर और उसके बाद सडक़ों पर मानो अंगारों की बारिश होती महसूस की गई। श्रीगंगानगर के बाद जैसलमेर गुरुवार को राजस्थान का दूसरा सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 44.9 और न्यूनतम 28.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह एक दिन पहले क्रमश: 43.4 व 26.8 डिग्री रहा था। पारे में उछाल और उसके साथ तेज गति की हीटवेव ने लोगों को झुलसा-सा दिया। दिन की शुरुआत से ही मौसम में गर्मी का असर महसूस किया गया। 11 बजे और उसके बाद करीब 6 घंटों तक तो हीटवेव ने लोगों को पस्त कर दिया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छांव की तलाश में ही नजर आए। अधिकांश लोगों ने खुद को पूरी तरह से कपड़ों से ढंक रखा था, वहीं घरों में पंखों से गर्म हवा मिली तो कूलर भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। छतों पर रखी प्लास्टिक की टंकियों से नलों में इतना गर्म पानी आया कि मुंह व हाथ तक धोना मुश्किल हो रहा था।

Published on:
15 May 2025 08:50 pm