जैसलमेर

बिखर गई इंटरलोकिंग सडक़, राहगीर परेशान

ग्राम पंचायत की ओर से भोमियाजी मंदिर से मिस्त्री मार्केट तक करवाइ गइ इंटरलोकिंग टाइल सडक़ बिखर जाने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
2 min read
Oct 04, 2018
jaisalmer
बिखर गई इंटरलोकिंग सडक़, राहगीर परेशान

नाचना (पोकरण). ग्राम पंचायत की ओर से भोमियाजी मंदिर से मिस्त्री मार्केट तक करवाइ गइ इंटरलोकिंग टाइल सडक़ बिखर जाने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत की ओर से कुछ माह पूर्व इंटरलोकिंग टाइल सडक़ का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तथा बालू रेत के ऊपर टाइलें लगाकर सडक़ का निर्माण कर दिया गया। निर्माण के कुछ समय बाद ही टाइलें बिखर चुकी है। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

दोस्ती हो कृष्ण सुदामा सी...
-रामदेवरा में भागवत कथा का आयोजन
रामदेवरा. भक्त और भगवान के बीच भी अटूट मित्रता का बंधन होता है, इसका उदाहरण भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। इंसान चाहे छोटा हो या बड़ा हो उनके बीच आपसी मित्रता का भाव हमेशा रहना चाहिए। समय कभी भी इंसान का बदल सकता है। जो राजा है वो रंक बन सकता है और रंक राजा बन सकता है। मनुष्य को अपने धन लोभ लालच माया का घमंड कदापि नही करना चाहिए। भक्तों को भगवान के प्रति प्रगाढ़ आस्था रखनी चाहिए, जिससे उसका जीवन भवसागर तर जाए। गांव में चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन पं. सुरेश चंद्र शास्त्री ने प्रवचन देते हुए यह बात कही। उन्होंने भागवत कथा के अंतिम दिन कृष्ण व सुदामा के बीच बचपन से लेकर बड़े होने तक की मित्रता का वर्णन सुनाया। कथा के अंतिम दिन ठाकुर जी श्री कृष्ण विवाह की कथा के प्रसंग पर प्रवचन दिए। कथा स्थल का संपूर्ण वातावरण भक्ति भाव से डूबा नजर आया। उपस्थित भक्त कथा के दौरान भाव विभोर होकर झूम उठे। गौरतलब है कि बोथरा परिवार की तरफ से रामदेवरा में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर दिल्ली, सुजानगढ़ सहित अनेक स्थानों से आए लोगो का अभिनदंन किया गया। भगवत कथा के अंतिम दिन समाजसेवी व भामाशाह बाबो भली करे ओम प्रकाश गुंसाई ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

Published on:
04 Oct 2018 05:46 pm