जैसलमेर

JAISALMER NEWS- सरकार के समर्थन में जैसलमेर भाजपा उपवास पर

- विपक्ष पर सदन नहीं चलने देने का आरोप, पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के समर्थन में जैसलमेर में धरना

less than 1 minute read
bjp
bjp

जैसलमेर. भाजपा सरकार ने सत्ता का विरोध करने वाले विपक्ष के विरुद्ध धरना देकर एक दिन का उपवास रखकर नया इतिहास बनाया है। जैसलमेर जिले में सरकार के समर्थन में भाजपा नेताओं के साथ जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष धरना लगाया है। यह धरना कांग्रेस के कुछ दिन पूर्व लगाए गए धरने के विरोध में लगाया गया है। जैसलमेर के सभी बड़े नेता धरने में शामिल हुए है और कांग्रेस को कौस रहे है।
विपक्ष ने अड़ंगे लगाए

भाजपा सरकार का आरोप है कि विपक्ष ने सदन में अड़ंगे लगाए, जिससे सदन नहीं चल सका और यही कारण रहा कि विकास को गति नहीं मिली। अब सरकार के इस आरोप का सत्ता पक्ष के नेता दबी आवाज में चुटकी ले रहे है, लेकिन सरकार का मामला है, इसलिए धरना स्थल पर धरना भी दे रहे है।
आज सरकार का उपवास
आज सरकार उपवास पर है। आरोप है कि संसद का बजट सत्र सत्र बाधित होने पर विपक्ष से नाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में यहां के नेता और जनप्रतिनिधप उपवास पर बैठ है।

Published on:
12 Apr 2018 01:44 pm