14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer: बसों के इमरजेंसी गेट, फिटनेस व खिड़कियों में गड़बड़ी, 20 बसें सीज

जैसलमेर. सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। दस्तावेजों से लेकर फिटनेस, परमिट और बसों के आपातकालीन निकास सहित सुरक्षा मानकों की जांच की गई। अभियान में 92 वाहनों पर कार्रवाई कर 3.23 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया, जबकि गंभीर खामियों पर 20 बसें सीज की गईं।
2 min read
Google source verification
jaisalmer news pohto

जैसलमेर. अभियान के तहत यात्री बस की जांच करते हुए।

जैसलमेर. जिले में सडक़ सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों व बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा, निकास द्वार, डिक्की, खिड़कियों और बस के ढांचे सहित अन्य जरूरी मानकों की जांच की गई। जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम के अनुसार अभियान के दौरान कुल 92 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.23 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं जांच में गंभीर खामियां पाए जाने पर 20 बसों को सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। बसों में आपातकालीन गेट, फिटनेस और खिड़कियों से जुड़ी गड़बडिय़ां भी सामने आईं।

दस्तावेज, परमिट, बीमा से लेकर बसों के ढांचे तक की जांच

अभियान में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ललित पुरोहित, परिवहन उपनिरीक्षक अनिल कुमार व पुलिस विभाग के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग मार्गों पर वाहनों की जांच की। टीम ने वाहन चालकों को सडक़ सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वाहन चलाते समय किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चालकों से सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने का आग्रह किया। परिवहन विभाग ने कहा कि सडक़ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा बसों में यात्रियों का आवागमन सुरक्षित बनाने की दिशा में इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

जैसलमेर: 36 किलो डोडा पोस्त जब्त, तस्कर पकड़ा

जैसलमेर. पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। सांगड़ थाना पुलिस ने 36 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अचलसिंह पुत्र ईश्वरसिंह, निवासी चांडावतो की ढाणी पांचा, सांगड़, जिला जैसलमेर के रूप में हुई है। उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा के आदेशानुसार और महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्रसिंह राठौड़ के निर्देशन और वृताधिकारी जैसलमेर रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। निर्देशों की पालना में, थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में सांगड़ थाना की टीम, जिसमें सहायक उप निरीक्षक सोनाराम, कांस्टेबल सुरेश चन्द्र, मांगीलाल, ओमप्रकाश, संजय कुमार व पहाड़सिंह शामिल थे, ने यह कार्रवाई की। आरोपी अचलसिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है और सांगड़ थाना में प्रकरण दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान जारी है।