जैसलमेर

JAISALMER NEWS- यहां समस्याओं पर हुई चर्चा, तो यहां इन समस्याओं ने बढ़ाई परेशानी

समस्याओं ने बढ़ाई परेशानी
3 min read
• •
Updated: 26 Dec 2017, 7:13 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

हुनर जानने वाला नहीं रहता बेरोजगार
जैसलमेर. एसबीके राजकीय महाविद्यालय में चल रहे विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वंयसेवकों ने कंटीली झाडिय़ां हटाई। बौद्धिक सत्र में स्कॉलर विद्यापति झा ने कम्प्यूटर दक्षता व उसके व्यावहारिक अनुप्रयोग विषय पर अपना उद्वोबधन दिया। उन्होंने छात्रों से समय की मांग के साथ कदम ताल करते हुए कम्प्यूटर सीखने व हुनरमंद बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि हुनर जानने वाला बेरोजगार नहीं रहता। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता के.आर. गर्ग, राजेन्द्र प्रसाद, विकास केवलिया, ललित सुथार, सुखसिंह, हरिराम, प्रेमाराम, शोभसिंह ने सहयोग किया।

IMAGE CREDIT: patrika

4 माह से नहीं मिला वेतन, शिक्षा सहयोगी परेशान
पोकरण क्षेत्र के पंजीकृत मदरसों में कार्यरत संविदा शिक्षा सहयोगियों को गत चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने से उन्हें आर्थिक परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है।
शिक्षा सहयोगियों ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार माह सितम्बर से विभिन्न चरणों में कार्यरत शिक्षा सहयोगियों को मानदेय का भुगतान बोर्ड के पीडी खाते से सीधे शिक्षा सहयोगियों को किया जाना है। इसके लिए पीआरआई पोर्टल पर शिक्षा सहयोगियों की व्यक्ति सूचना अपलोड की जानी है, लेकिन मदरसा बोर्ड जयपुर कार्यालय स्तर पर कार्य धीमी गति से होने के कारण प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। जिसके चलते गत चार माह से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है।

IMAGE CREDIT: patrika

सीमा जन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
मोहनगढ़ कस्बे में सोमवार को सीमा जनकल्याण समिति मोहनगढ़ तहसील की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन दोपहर तीन बजे के बाद मुख्य बाजार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद गांधी अध्यक्ष सीमा जनकल्याण समिति मोहनगढ़ तहसील ने की। बैठक में मोहनगढ़ की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र में आए पांच शक्ति केंद्रों पर कार्यकारिणियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सभी पंाचों शक्ति केंद्रों पर आए माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सीमा जनकल्याण समिति मोहनगढ़ तहसील की आयोजित बैठक में वासुदेव जिला संगठन मंत्री, जगदीश प्रसाद गांधी अध्यक्ष मोहनगढ़ तहसील, माणक लाल खत्री उपाध्यक्ष, उम्मेद सिंह भाटी तहसील मंत्री, रघुनाथ दैया श्रृद्धा मंत्री, श्याम सुन्दर दैया मोहनगढ़ शक्ति केंद्र संयोजक, सोमदत्त गर्ग सम्पर्क प्रमुख, रेवता राम तहसील सहमंत्री, ज्ञानचंद दैया, जीवन राम, मलकीतसिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMAGE CREDIT: patrika

अवैध खनन पर ग्रामीणों ने जताया रोष, की कार्रवाई की मांग
नोख गांव की सार्वजनिक नाडी के आवक क्षेत्र में गत कई दिनों से कथित तौर पर हो रहे अवैध खनन पर ग्रामीणों ने सोमवार को रोष जताते हुए खनन रोकने व कार्रवाई करने की मांग की। गौरतलब है कि सार्वजनिक नाडी के आवक क्षेत्र में गत लम्बे समय से अवैध खनन हो रहा है। जिसके चलते यहां गहरे गड्ढ़े हो गए है। ऐसे में बारिश के दौरान गड्ढ़ों में पानी भर जाने तथा किसी व्यक्ति के डूब जाने की आशंका बनी हुई है। अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों की ओर से पूर्व में प्रशासन को ज्ञापन सुपुर्द किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नाडी के आवक क्षेत्र में पहुंचे। उपसरपंच रमजानखां, प्रेमसिंह भाटी, गुलामखां, कल्लूखां, तुलसीदास, मेघराज, पोकरराम, नखताराम, पीरुखां, घेवरलाल, गिरधरलाल, फूसाराम, दौलतराम, रमेशकुमार, भंवरलाल सहित ग्रामीणों ने यहां रोष जताया। यहां से ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने थानाप्रभारी कुशलसिंह से मुलाकात कर अवैध खनन रुकवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि इस संबंध में प्रशासन व पुलिस की ओर से शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

Published on: