जैसलमेर

Jaisalmer Weather- जैसाण में सर्दी नहीं दिखा रही नरमी

कड़ाके की ठण्ड का दौर जारी रहा

2 min read
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर . सरहदी जिले भर में सर्दी का दौर बुधवार को भी जारी रहा। दिन भर चली सर्द हवाओं व बादलों की आवाजाही से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाई। बाजारों में 10 बजे के बाद चहल-पहल शुरू हुई। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए गर्म लिबासों व अलाव का सहारा लिया। शाम को एक बार फिर सर्द हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। सर्दी के चलते स्थानीय लोगों सहित सैलानियों की दिनचर्या में परिवर्तन देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMAGE CREDIT: patrika

पोकरण क्षेत्र में चल रहा कड़ाके की ठण्ड का दौर बुधवार कोभी जारी रहा। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। सुबह से ही तेज सर्द हवाएं चल रही थी। जिसके चलते लोगों की दिनचर्या देरी से शुरूहुई तथा 10 बजे बाद बाजारों में चहल पहल नजर आई।दिन चढने के बाद सूर्य की किरणें निकली। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन तेज सर्द हवाओं तथा आसमान में बादलों की आवाजाही के चलते सूर्य की किरणें भी बेसर रही। जिससे लोगों को गर्म व ऊनी वस्त्र पहनकर घरों से निकलना पड़ा। इसके अलावा गर्म खाद्य व पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।शाम के समय तेज सर्द हवाओं के चलते लोगों ने घरों की तरफ जल्दी प्रस्थान किया तथा बाजार सूने हो गए।

IMAGE CREDIT: patrika

मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में गत चार दिन से कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है, जहां मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। बुधवार को सुबह से ही कड़ाके की सर्दी का दौर बना रहा। सुबह कड़ाके की सर्दी से ग्रामीणों को कंपकंपाने को मजबूर होना पड़ा। सुबह नौ बजे तक कस्बे के गली मोहल्ले सूने नजर आए। बुधवार को दस बजे के बाद तेज धूप के खिलने से ठण्डक से राहत मिली थी, वहीं दोपहर में आसमान में बादलों के छाने तथा तेज हवाओं के चलने से सर्दी में ईजाफा हो गया। तीन बजे के बाद तो बादलों की वजह से धूप भी गायब हो गई। दिन भर चली तेज हवाओं ने ग्रामीणों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया।

IMAGE CREDIT: patrika
Published on:
14 Dec 2017 02:41 pm