जैसलमेर

Jaisalmer ने कहा बेटी पदमावती का अपमान नहीं करेंगे सहन, फिल्म के विरोध में उठाएंगे यह बड.ा कदम

‘पद्मावती’ फिल्म के विरोध में उतरा जैसलमेर का सर्व समाज -25 से किया जाएगा आंदोलन, रूपरेखा बनाई, महिलाओं की भी रहेगी सक्रिय भागीदारी ,
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 9:55 AM IST
jaisalmer patrika
Rani padmavati

जैसलमेर . चित्तौड़ की महारानी पद्मिनी के जीवन चरित्र पर आधारित संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर जैसलमेर का सर्वसमाज मुखर हो गया है। विभिन्न जातिगत समाजों के प्रतिनिधियों ने रविवार को हुंकार भरी कि, इस फिल्म के जरिए इतिहास के साथ की जाने वाली छेड़छाड़ और भारतीय संस्कृति व जीवन मूल्यों की मर्यादा पर किए जाने वाले आघात को सहन नहीं किया जाएगा। जब तक फिल्म से सभी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं हटाई जाती, इसे प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। सर्व समाज की बैठक जैसलमेर के गीता आश्रम में पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला की अध्यक्षता में हुई। इसमें जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी समेत पूर्व राजघराना के सदस्य व यूआईटी अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह व अन्य सदस्य तथा नगरपरिषद सभापति कविता खत्री भी मौजूद थे।

Published on: