मुरादाबाद

बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, दो घायल !

-सांगड़ के समीप हुआ हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2017, 10:14 PM IST
accident
accident

फतेहगढ़. उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांगड़ से तीन किमी दूरी पर स्थित आर्मी टावर के समीप नेशनल हाइवे पर निजी बस के आगे अचानक गाय आने से वह अनियंत्रित हो गई और सड़क के नीचे उतर गई। हादसे में बस में सवार दो जनों को मामूली चोटें लगी।

जानकारी के अनुसार जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही निजी बस के आगे अचानक गाय आने से वह अनियंत्रित हो गई। बस में सवार आशा (35) निवासी महाराष्ट्र व सुशील (30) निवासी ग्वालियर को मामूली चोट आई। सूचना मिलने पर सांगड़ पुलिस हेड कांस्टेबल आसुराम चौधरी मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचे और घायलों को पीएचसी सांगड़ लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस की टक्कर से गाय की मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल से बस चालक व परिचालक फरार हो गए। क्रेन की सहायता से बस को सड़क पर लाया गया।

Published on: