जैसलमेर

केन्द्र सरकार की योजनाओं से करवाया अवगत

केन्द्र सरकार की योजनाओं से करवाया अवगत

less than 1 minute read
Jul 22, 2021
केन्द्र सरकार की योजनाओं से करवाया अवगत

जैसलमेर/पोकरण. भाजपा नेताओं ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया तथा केन्द्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं से अवगत करवाया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार ने बताया कि केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर पदाधिकारियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा हैै। इसी के अंतर्गत बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री अमृत सुथार भादासर व प्रचार कार्यक्रम के जिला संयोजक ओम सेवक ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने बुधवार को मोकला, भादासर सहित विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठकें ली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की ओर से गत सात वर्षों में आमजन, गरीब, मजदूर, किसान, छात्र, महिला प्रत्येक वर्ग के हित के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने व लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर जीतूसिंह, वीरेन्द्रसिंह, मोडसिंह, दुर्गसिंह, खेंवरसिंह, भजनसिंह, शिवनाथसिंह सोढ़ा, नरेशपालसिंह सोढ़ा, पूनमसिंह, बाबूसिंह, जुगताराम, पुरखाराम, मूभेखां, कबानाथ, अहमदखां, कुंदनसिंह, रतनसिंह, स्वरूपसिंह, अनोपसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Published on:
22 Jul 2021 09:17 pm
Also Read
View All