जैसलमेर

छात्र की संदिग्ध हत्या का मामला- कड़िया जोड़ने में जुटी पुलिस,कई लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

- सम में स्कूली छात्र की संदिग्ध हत्या का मामला
less than 1 minute read
Feb 13, 2019
jaisalmer
छात्र की संदिग्ध हत्या का मामला- कड़िया जोड़ने में जुटी पुलिस,कई लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

जैसलमेर.जैसलमेर जिले के सम क्षेत्र में स्कूली छात्र की संदिग्ध हत्या के मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की मशक्कत मंगलवार को दिनभर भी जारी रही। प्रथम दृष्टया हत्या के इस मामले में सम थाना पुलिस सहित जिले के अन्य कई अधिकारियों व कार्मिकों को भी मामले की तहकीकात के काम में लगाया हुआ है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जिस पर वह आगे बढ़ रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मामले का अतिशीघ्र खुलासा हो जाएगा। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने १४ वर्षीय बालक सद्दाम खां की संदिग्ध हत्या के सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके पीछे पारिवारिक रंजिश से लेकर अन्य कई पहलुओं को जोडक़र देखा जा रहा है। पुलिस संभावित कारणों की कडिय़ों को जोडक़र अनुसंधान को आगे बढ़ा रही है।

घर से एक दिन पहले लापता हुआ था किशोर
गौरतलब है कि सम क्षेत्र में ढाणी निवासी किशोर सद्दाम गत शनिवार को अपने घर से सम स्थित स्कूल के लिए निकला था। शाम को जब छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटा तब घरवालों ने उसके संबंध में तलाश शुरू की। वह शनिवार की रात नहीं मिला तथा अगले दिन रविवार को उसका शव सम स्थित स्कूल के पीछे खंडहर में पड़ा मिला था। छात्र के जिस्म पर किसी तरह की चोट आदि के निशान नहीं थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं होने के कारण विसरा के नमूने एफएसएल जांच के लिए भिजवाए गए हैं।

Published on:
13 Feb 2019 08:40 am