
सांकेतिक फोटो
रामदेवरा (जैसलमेर). रामदेवरा से लगभग तीन किलोमीटर आगे रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र स्थित राता तलाई निवासी गजेंद्र भार्गव पुत्र नरसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोकरण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे में मृतक का एक हाथ शरीर से अलग हो गया था। पुलिस को शव के पास एक टूटा हुआ मोबाइल भी मिला। मोबाइल में लगी सिम के माध्यम से पुलिस ने जानकारी जुटाई, जिसके बाद मृतक की पहचान गजेंद्र भार्गव के रूप में की गई। पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए, पुलिस ने 4 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
दूधिया: खेत में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
रामदेवरा रामदेवरा के समीप दूधिया क्षेत्र में एक युवक ने अपने खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जगदीश पुत्र हड़मानराम मेघवाल निवासी गुड़ा, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। जगदीश ने दूधिया स्थित अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई की। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
जैसलमेर। शाहगढ़ थाना पुलिस ने विद्युत लाइन के तार चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए विद्युत तार भी बरामद किए हैं। प्रकरण में पुलिस का विस्तृत अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार शाहगढ़ से मांधला जाने वाले मार्ग पर 11 केवी थ्री फेज विद्युत लाइन के करीब 20 पोलों से लगभग दो किलोमीटर तार अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। तार चोरी होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। मामले में रामकेश मीणा निवासी सूरजपुरा, थाना सदर दौसा, हाल निवासी श्रमिक रामगढ़ ने पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि 2 सितंबर की रात अज्ञात चोर विद्युत लाइन के तार काटकर ले गए। इस पर शाहगढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर सुरेश सांखला के निर्देशन और वृताधिकारी जैसलमेर रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन में पुलिस टीम गठित की गई। शाहगढ़ थानाधिकारी मनोहरलाल सउनि के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और आसूचना संकलित की।
Updated on:
04 Sept 2026 08:59 pm
Published on:
04 Sept 2026 08:59 pm
