जैसलमेर

12 दिसंबर को होगा सामूहिक विवाह, 10 जोड़ों का होगा विवाह

पोकरण क्षेत्र के रामदेवरा गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के बाबा रामदेव सामूहिक विवाह समिति की ओर से 8वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 12 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Nov 16, 2025

पोकरण क्षेत्र के रामदेवरा गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के बाबा रामदेव सामूहिक विवाह समिति की ओर से 8वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 12 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। रविवार को पत्रिका का पूजन कर विमोचन किया गया। समिति के अध्यक्ष ललित कट्टा फलोदी ने बताया कि प्रतिवर्ष रामदेवरा गांव में स्थित समाज की धर्मशाला में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस दौरान 2 दिन तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष 10 जोड़ों का पंजीयन किया गया है, जो विवाह बंधन में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को सामूहिक विवाह की पत्रिकाओं का पूजन किया गया। फलोदी में बालिका नव्या सोनी के हाथों से तिलक लगाकर विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान चंपालाल, जगदीश, प्रेम, गोपाल, अशोक, पवन, भागीरथ, देव, नरेन्द्र, यश आदि उपस्थित रहे।

ये होंगे कार्यक्रम

अध्यक्ष ललित कट्टा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के अंतर्गत 11 व 12 दिसंबर दो दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 11 को दिनभर आने वाले समाज के लोगों का पंजीयन किया जाएगा। साथ ही उनके लिए रुकने व भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रात 8 बजे महिला संगीत का कार्यक्रम होगा। 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे विनायक स्थापना की जाएगी। 8.30 बजे से 11 बजे तक अल्पाहार करवाया जाएगा। 9 बजे वधु वरघोड़ा व 10 बजे वर वरघोड़ा निकाला जाएगा। 11.27 बजे नवदम्पती विवाह बंधन में बंधेंगे और विवाह संपन्न होगा। दोपहर 12 बजे भोजन होगा। 2.30 बजे आशीर्वाद समारोह व 4.30 बजे विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Published on:
16 Nov 2025 08:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर