
वीडियो मीटिंग में भाग लेते हुए राजस्थान पत्रिका के जनप्रहरी।
जैसलमेर. आदर्श लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर राजस्थान पत्रिका के जन प्रहरियों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेते हुए संभागियों ने अपने सार्थक सुझाव साझा किए। इस चर्चा का सार यह निकला कि एक आदर्श जनप्रतिनिधि को किस तरह से अपना काम करना चाहिए, जिससे वह भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और अन्य बुराइयों से दूर रहते हुए अपने क्षेत्र की सच्चे अर्थों में सेवा कर सके। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में जैसलमेर शहर और पोकरण से लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें भाग लेते हुए पूर्व यूआइटी अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने कहा कि जनसेवा का लक्ष्य रखने वाले चुने जाने चाहिए। वर्तमान में देखा जा रहा है कि धनबल के आधार पर जाति और धर्म का सहारा लेकर लोग धन कमाने का उद्देश्य लेकर राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं। यह स्थिति शोचनीय है। एक आदर्श जनप्रतिनिधि सभी तरह के प्रलोभनों से दूर रह कर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देता है। आमजन की पीड़ा को दूर करना अपना कर्तव्य समझता है।
बैठक में एडवोकेट रजिया मेहर ने कहा कि जैसलमेर शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण बहुत बड़ी समस्या बन गए हैं। आने वाले समय में चुन कर आने वाले प्रतिनिधियों को इस समस्या के निवारण के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। जनप्रहरी अविनाश बिस्सा, चंद्रभान सौलंकी, सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र पोकरण और उमर खान फलसूंड ने अपने विचार पेश करते हुए राजस्थान पत्रिका के जनप्रहरी अभियान को राजनीति में सार्थक बदलाव लाने का बड़ा कदम बताया। उन्होंने आमजन के जीवन को सुख-सुविधापूर्ण बनाने को राजनीति का बड़ा लक्ष्य बताया।
- सडक़-बिजली-पानी जैसी सुविधाएं चाक चौबंद हो
- अतिक्रमणों और अवैध निर्माणों पर कड़ाई से हो रोकथाम
- अच्छे प्रतिनिधियों का निर्वाचन करने के लिए हो जन-जागरण
- सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का उन्मूलन
- चुनावी राजनीति में जाति और धर्म की बजाए उम्मीदवार की छवि और कामकाज हो चयन का पैमाना
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जिले की नगर परिषद जैसलमेर एवं नगरपालिका पोकरण के लिए उपयोग में ली जाने वाली ईवीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन मंगलवार को किया गया। यह प्रक्रिया जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। सूचना आविज्ञान अधिकारी चंद्रेश कुमार ने आयोग के ई-सूची सॉफ्टवेयर के माध्यम से ईवीएम के प्रथम रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया संपन्न की। इसमें नगर परिषद जैसलमेर के 45 मतदान केंद्रों के लिए 45 ईवीएम सक्रिय और 12 ईवीएम आरक्षित के रूप में रेण्डमाइजेशन किया गया। इसी प्रकार, नगर पालिका पोकरण के मतदान के लिए 26 ईवीएम सक्रिय और 7 ईवीएम आरक्षित के रूप में रेण्डमाईजेशन किया गया।
Updated on:
25 Aug 2026 08:59 pm
Published on:
25 Aug 2026 08:59 pm
