जिम्मेदारों की अनदेखी से 24 घंटे व्यस्त रहने वाले एनएच 11 की आधी से ज्यादा रोड लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है।
जिम्मेदारों की अनदेखी से 24 घंटे व्यस्त रहने वाले एनएच 11 की आधी से ज्यादा रोड लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है। जानकारी के अनुसार रामदेवरा गांव के बाईपास से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर दोनों ओर लगाई गई रोड लाइटें गत लंबे समय से बंद होने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। बाईपास से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर लगाई गई रोड लाइटों में नाम मात्र की ही रोड लाइटें ही जलती हैं, जबकि अधिकत्तर रोड लाइटें गत लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इसके साथ ही हाईवे पर आवारा पशुओं का भी जमावड़ा होने के चलते वाहनों के अंधेरे में उनसे टकराकर हादसा होने की आशंका रहती हैं। वही रात में क्षेत्र में चोरियां होने की भी आशंका बनी रहती हैं। इसके बावजूद एनएचएआई के अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी द्वारा उन्हें शुरू करवाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
गांव से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 के दोनों ओर एवं पुलिए के ऊपर लगाई गई रोड लाइटें गत लंबे समय से बंद पड़ी हैं। जिसके चलते राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को जल्दी ही इस समस्या का निराकरण कर आमजन को राहत देनी चाहिए।