जैसलमेर

पोकरण में यहाँ एक सप्ताह से जमा कीचड़,आवागमन में परेशानी

कस्बे के वार्ड संख्या चार व पांच में मंगलपुरा विद्यालय जाने वाले मार्ग पर नालियां व सीवरेज लाइन टूट जाने के कारण एक सप्ताह से आम रास्ते पर कीचड़ जमा पड़ा है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
2 min read
Oct 29, 2018
jaisalmer
पोकरण में यहाँ एक सप्ताह से जमा कीचड़,आवागमन में परेशानी

पोकरण. कस्बे के वार्ड संख्या चार व पांच में मंगलपुरा विद्यालय जाने वाले मार्ग पर नालियां व सीवरेज लाइन टूट जाने के कारण एक सप्ताह से आम रास्ते पर कीचड़ जमा पड़ा है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि नगरपालिका की ओर से मंगलपुरा मार्ग पर पूर्व में निर्मित नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यहां पांच दिन पूर्व पीवीसी पाइपलाइन की सीवरेज लाइन लगाई गई थी, जो दो दिन पूर्व ऊपर से ट्रैक्टर निकलने के दौरान टूटकर चकनाचूर हो गई। जिससे आम रास्ते पर कीचड़ जमा पड़ा है। गत एक सप्ताह से पड़ौसियों के बीच में नाली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। नगरपालिका की ओर से न तो नाली निर्माण करवाया जा रहा है, न ही गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में यहां निवास कर रहे लोगों, आवागमन करने वाले राहगीरों, विद्यालय जाने वाले छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही है तथा उन्हें कीचड़ के अंदर से होकर गुजरना पड़ रहा है। नालियां व सीवरेज लाइन टूट जाने के कारण एक सप्ताह से आम रास्ते पर कीचड़ जमा पड़ा है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

शिविर संपन्न
रामदेवरा. क्षेत्र के सत्याया में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाजोपयोगी शिविर संपन्न हुआ। शिविर प्रभारी डॉ.वीरेन्द्रसिंह चंपावत ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन रविवार को छात्र छात्राओं ने श्रमदान किया। व्यंजन प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई दल ने प्रथम, शिवाजी दल ने द्वितीय, भगतसिंह दल ने तृतीय, साज सज्जा प्रतियोगिता में शिवाजी दल ने प्रथम, रॉयल इंडियन दल ने द्वितीय, जैसाण दल ने तृतीय, गायन प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई दल ने प्रथम, शिवाजी दल ने द्वितीय व रॉयल इंडियन दल ने तृतीय, नृत्य प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई दल ने प्रथम, भगतसिंह दल ने द्वितीय व रॉयल इंडियन दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ.चंपावत ने मूल्यों की सार्थकता विषय पर अपनी वार्ता दी। प्रधानाचार्य पूनमचंद चीनिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Updated on:
29 Oct 2018 08:27 pm
Published on:
29 Oct 2018 08:27 pm