जैसलमेर

बेजुबान जीव आ रहे वाहनों की चपेट में, मोरनी के घायल होने पर किया प्राथमिक उपचार

लोहारकी गांव के पास बिजली घर के आगे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक हिरण घायल हो गया, जिसे वन्य जीव प्रेमियों ने प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग को सौंपा।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026

लोहारकी गांव के पास बिजली घर के आगे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक हिरण घायल हो गया, जिसे वन्य जीव प्रेमियों ने प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग को सौंपा। वन्य जीव प्रेमी धर्मेंद्र बिश्नोई ने बताया कि गांव के बिजली घर के बाहर एक तेज गति से गुजरे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हिरण घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना वे मौके पर पहुंचे। दर्द से कराह रहे घायल हिरण का प्राथमिक उपचार कर उसे वन विभाग की स्थानीय टीम को सौंपा। इस दौरान सांवरलाल पूनिया, आशीष, सचिन आदि उपस्थित रहे।

घायल मोरनी का किया उपचार

इसी तरह लोहारकी गांव से 5 किलोमीटर दूर भागीरथ राम जांगू की ढाणी के पास एक मोरनी के घायल होने पर उसका वन्य जीव प्रेमियों ने प्राथमिक उपचार कर किया। मोरनी का देशी उपचार के बाद उसे वन विभाग को सौंपा गया। वन्य जीव प्रेमी धर्मेंद्र बिश्नोई लोहारकी और टीम सुनील खिलेरी, लक्ष्य जांगू, बशीर खान, अर्जुनसिंह आदि उपस्थित रहे।

Published on:
08 Mar 2026 08:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर