जैसलमेर

तलाशी अभियान में दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई जानवर

भणियाणा क्षेत्र के जालोड़ा पोकरणा गांव के पास एक खेत में पैंथर दिखने की सूचना के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कहीं पर भी पैंथर नहीं मिला।

less than 1 minute read
Jan 23, 2025

भणियाणा क्षेत्र के जालोड़ा पोकरणा गांव के पास एक खेत में पैंथर दिखने की सूचना के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कहीं पर भी पैंथर नहीं मिला। थानाधिकारी देवाराम गोदारा ने बताया कि बुधवार को जालोड़ा-पोकरणा के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि हनीफ खां के खेत में पैंथर नजर आया है और उसके फोटो व वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिस पर पुलिस ने दोपहर बाद तलाश शुरू की। रात में भी गश्त की गई। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस व वन विभाग की टीम ने गुरुवार को भी दिन भर सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक भी कहीं पैंथर दिखाई नहीं दिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पैंथर नहीं होकर कोई बड़ा जंगली जानवर भी हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को सावचेत रहने व अपने छोटे पशु भेड़-बकरी आदि को सुरक्षित बाड़ों में बांधने की हिदायत दी और किसी भी तरह के ऐसे बड़े हिंसक जानवर की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस व वन विभाग को सूचित करने का आग्रह किया।

Published on:
23 Jan 2025 10:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर