बगरू

15 दिनों तक डराया, आखिर 5 फीट लंबे विषधर को पकडक़र जंगल में छोड़ा !

- कार्यालय व आस-पास के लोग हुए परेशान, अब ली राहत की सांस
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2016, 10:02 PM IST
snek catch
snek catch

पोकरण. स्थानीय तहसील परिसर में गत एक पखवाड़े से घूम रहे सांप को शुक्रवार शाम को पकडक़र जंगल में छोड़ा गया।

जानकारी के अनुसार एक पांच फीट का लम्बा सांप गत एक पखवाड़े से तहसील परिसर में घूम रहा था, जिससे यहां कार्यरत अधिकारियों, कार्मिकों व आमजन में भय का माहौल बना हुआ था। लोगों को हर समय हादसा होने का भय सताता रहता।

आखिर शुक्रवार शाम रामदेवरा से सपेरे भीखनाथ को बुलाया गया। उसने करीब दो घंटे तक मशक्कत कर सांप को खोजा तथा उसे पकडक़र दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। जिससे आमजन ने राहत की सांस ली।

Published on: