जैसलमेर

फिर सामने आया मानवता को शर्मसार करने का मामला, मोबाइल की घंटी से बच गई आबरू

जैसलमेर जिले में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने का एक मामला प्रकाश में आया।
less than 1 minute read
May 22, 2018
gangrape in jabalpur latest status
gangrape in jabalpur latest status

जैसलमेर जिले में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने का एक मामला प्रकाश में आया। जानकारी के अनुसार, एक बालिका अपनी माता को टिफिन देकर घर लौट रही थी।

इसी दौरान चौराहे से गांव की तरफ जा रहे एक थ्री-व्हीलर टैक्सी चालक ने उस 10 वर्षीय मासूम बालिका को टैक्सी में बैठ जाने के लिए कहा। वह भी युवक को जानती थी, इसलिए घर जाने के लिए टैक्सी में बैठ गई। वह टैक्सी चालक की नीयत से पूरी तरह से अनजान थी।

टैक्सी चालक युवक टैक्सी को तेज भगाते हुए बदनीयती से सुनसान जंगल में ले गया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। लेकिन उस बालिका की किस्मत ने उसका साथ दिया। टैक्सी चालक बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल की घंटी बज गई। वह मोबाइल से बात करने लगा।

इस दौरान मौका पाकर बच्ची ने हिम्मत जुटाई तथा वह यहां से भागने में सफल हो गई। जिससे उसकी अस्मत बच गई। बालिका ने घर जाकर पूरी घटना अपने परिजनों को सुनाई। मामले की जांच नाचना पुलिस उपाधीक्षक विनोदकुमार सीपा कर रहे है। जांच अधिकारी ने मंगलवार की शाम जंगल में घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया तथा जांच शुरू की।

Published on:
22 May 2018 08:59 pm