जैसलमेर

बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

less than 1 minute read
Jul 19, 2021
बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

पोकरण. भाजपा भणियाणा मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को भणियाणा गांव में मंडल प्रभारी व ओबीसी मोर्चा केे जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार के मुख्य आतिथ्य, मंडल अध्यक्ष महेश कड़वासरा की अध्यक्षता, अर्जुनराम ओड व जिला मंत्री सोहन मूढ़ के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। भारत माता की तस्वीर पर पूजन के बाद बैठक में लखाराम सुथार ने सभी का स्वागत किया। ओबीसी मोर्चा केे जिलाध्यक्ष सुथार का अभिनंदन किया गया। मंडल महामंत्री आनंद बागथल ने कोरोना काल के दौरान मंडल क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। ओबीसी मोर्चा केे जिला महामंत्री सोहन मूढ़ ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत आमजन तक पहुंचाई गई राहत से अवगत करवाया। साथ ही बूथ समितियों के गठन व शक्ति केन्द्र संरचना के बारे में जानकारी दी। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी सुथार ने भाजपा के इतिहास पर जानकारी देते हुए कार्यक्रमों, गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। साथ ही आगामी कार्ययोजना के बारे में भी बताया। उन्होंने कोरोना के प्रकोप को देखते हुए अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने की बात कही तथा पौधों का महत्व भी बताया। उन्होंने अपने घरों व आसपास क्षेत्र में अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने का आह्वान किया। महामंत्री बबलू पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन किशन सारण ने किया। बैठक में भोमाराम, लालदान, मनोहर सुथार, सवाईराम सुथार, धर्मेन्द्रसिंह, रामसिंह, हीरसिंह, राजूपुरी, हरीश गोदारा, सुखाराम, सवाईराम दर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
19 Jul 2021 03:31 pm