रामगढ़ से सूरतगढ़ जा रही एक यात्री बस राघवा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब छह बजे उस समय हुआ, जब बस राघवा से आगे निकल चुकी थी।
रामगढ़ से सूरतगढ़ जा रही एक यात्री बस राघवा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब छह बजे उस समय हुआ, जब बस राघवा से आगे निकल चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। बस के अचानक असंतुलित होकर पलटने से यात्रियों में कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस की गति कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और यात्रियों की मदद की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।