
अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने 10 वर्ष पुराने एक मामले में 5 जनों को दोषसिद्ध करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। गत 21 जुलाई 2016 को डेलासर निवासी भंवरसिंह पुत्र भीमसिंह ने लाठी थाने में रिपोर्ट पेश की थी कि 20 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उसके पिता भीमसिंह ट्रैक्टर से खेत आ रहे थे। रास्ते में जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर डेलासर निवासी भोमसिंह पुत्र उगमसिंह, बांकसिंह पुत्र माधोसिंह, सांगसिंह पुत्र स्वरूपसिंह, कंवराजसिंह पुत्र रेंवतसिंह, मनोहरसिंह पुत्र जैसलसिंह व सनावड़ा निवासी लूणसिंह पुत्र उम्मेदसिंह ने एकराय होकर भीमसिंह को जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर रोकने का इशारा कर लाठी, कुल्हाड़ी व सरियों से सिर पर वार करने लगे।
भीमसिंह मुश्किल से जान बचाकर यहां से निकले। अन्य लोगों ने भी बीच बचाव कर उन्हें छुड़ाया। मारपीट में उनके पिता भीमसिंह के सिर व शरीर में गंभ्राीर चोटें लगी। जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में आरोपपत्र पेश किया। राज्यपक्ष की ओर से गवाह व दस्तावेज पेश किए गए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ.महेन्द्रकुमार गोयल ने भोमसिंह, बांकसिंह, सांगसिंह, लूणसिंह व मनोहरसिंह को दोषसिद्ध करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक को 1 लाख 11 हजार 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी कंवराजसिंह की मौत हो जाने से कार्रवाई समाप्त की गई। राज्यपक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक समंदरसिंह नरावत ने पैरवी की।
पोकरण. मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी सुशीला महला ने बुधवार को कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। सीबीईओ सुशीला महला ने अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी हेमशंकर जोशी के साथ शैक्षणिक गतिविधियों व व्यवस्थाओं के साथ भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानाचार्य हेतराम विश्नोई से कक्षावार नामांकन, कम्प्यूटर लैब, अटल टिंकरिंग लैब, स्मार्ट क्लास रूम, पोषाहार व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कम्प्यूटर लैब में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की। साथ ही अटल टिंकरिंग लैब के उपकरणों के रख रखाव, लैब की क्रियाशीलता, उपयोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट क्लास रूम में पैनल को चालू करवाकर देखा। विद्यालय के साथ ही संचालित बालिका छात्रावास में बालिकाओं की सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता, सफाई आदि के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
Updated on:
29 Apr 2026 08:50 pm
Published on:
29 Apr 2026 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
