जैसलमेर

प्लेटफार्म नीचा होने से यात्रियों को परेशानी

लाठी. गांव में स्थित भादरिया-लाठी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नीचा होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
less than 1 minute read
Apr 20, 2019
jaisalmer
प्लेटफार्म नीचा होने से यात्रियों को परेशानी

जैसलमेंर/लाठी. गांव में स्थित भादरिया-लाठी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नीचा होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि जैसलमेर-जोधपुर रेलखण्ड पर प्रतिदिन एक दर्जन रेलों का संचालन होता है, जिसमें से आठ रेलों का यहां ठहराव होता है। यहां निर्मित प्लेटफार्म नीचा होने के कारण यात्रियों को चढऩे व उतरने में परेशानी होती है। यहां रेलों का ठहराव भी केवल दो मिनट का ही है। ऐसे में कभी यात्रियों के चढऩे व उतरने के दौरान हादसे की भी आशंका बनी हुई है। विशेष रूप से महिला, बुजुर्ग यात्रियों व बच्चों को चढऩे व उतरने में परेशानी हो रही है। यहां स्थित रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री, सेना के जवान, पर्यटक सफर करते है। ग्रामीणों ने रेलवे विभाग को एक ज्ञापन प्रेषित कर प्लेटफार्म ऊंचा करवाने की मांग की है।

सडक़ की मरम्मत कराने को सौंपा ज्ञापन
पोकरण. क्षेत्र के महेशों की ढाणी के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को एक ज्ञापन प्रेषित कर ओढ़ाणिया-महेशों की ढाणी सडक़ की मरम्मत करवाने की मांग की है। रावलसिंह पूनमनगर सहित ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को एक ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि ओढ़ाणिया-महेशों की ढाणी की दूरी नौ किमी है। यहां वर्षों पूर्व डामर सडक़ का निर्माण करवाया गया था, लेकिन एक बार भी मरम्मत नहीं होने के कारण सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है तथा यहां गहरे गड्ढ़े हो गए है।रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी के अभाव में हादसे की भी आशंका बनी हुई है।

Updated on:
20 Apr 2019 05:50 pm
Published on:
20 Apr 2019 05:50 pm