जैसलमेर

Jaisalmer- पोकरण मरु महोत्सव को हर किसी ने बिसराया – 2008 और 09 में हुआ था आयोजन

परमाणु नगरी बने पर्यटन नगरी
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Dec 2017, 8:59 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

पोकरण. परमाणु परीक्षण के बाद विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुके पोकरण क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए प्रशासन व स्थानीय निकाय की ओर से किसी भी तरह के कोई प्रयास नहीं किए जाने के कारण वर्ष 2008 में शुरू किया गया पोकरण मरु महोत्सव जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग व स्थानीय नगरपालिका की शिथिलता के चलते गत आठ वर्षों से बंद पड़ा है। जिससे यहां के पर्यटन विकास को नई दिशा व गति नहीं मिल पाई है तथा यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों व स्थानीय लोगों को निराशा हो रही है। एक तरफ पर्यटन विभाग की ओर से मरु महोत्सव को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही, दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों, प्रशासन व नगरपालिका भी इस संबंध में कोई पहल नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते पोकरण मरु महोत्सव का आयोजन बंद हो गया है। जिसे पुन: शुरू करने के लिए भी कहीं कोई आशा की किरण नजर नहीं आ रही है।

Published on: