जैसलमेर

वाल्मीकि कॉलोनी में जन समस्याओं का स्थायी निवास, साफ-सफाई का अभाव दे रहा दर्द

जैसलमेर. शहर के वार्ड नं. 31 में सबसे बड़ा हिस्सा वाल्मीकि कॉलोनी का है और यहां सैकड़ों परिवार निवास करते हैं।

2 min read
Jul 22, 2025

जैसलमेर. शहर के वार्ड नं. 31 में सबसे बड़ा हिस्सा वाल्मीकि कॉलोनी का है और यहां सैकड़ों परिवार निवास करते हैं। कॉलोनी और वार्ड के अन्य क्षेत्रों में जनसमस्याओं का भी स्थायी डेरा बना हुआ है। कारण यह है कि संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के लिए कई बार लिखित-मौखिक में अनुरोध करने के बावजूद उनका अब तक समाधान नहीं हो सका है। यहां सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई व्यवस्था की है। वार्ड क्षेत्र में नालियां लगभग हर जगह पर टूटी हुई है। इसके अलावा गांधी कॉलोनी के मुख्य मार्ग का एक हिस्सा भी इसी वार्ड के अधीन आता है और यहां गंदे पानी का नाला अब नासूर हो चुका है। नाले की समस्या 10 साल से भी अधिक समय से कायम है। उसकी सफाई कभी-कभार करवाई जाती है, लेकिन नतीजा सिफर ही रहता है। वार्ड में विद्युत आपूर्ति की अनियमितता व वॉल्टेज के उतार-चढ़ाव से भी बाशिंदे हैरान-परेशान बने हुए हैं। पूरी कॉलोनी में वैसे तो यह दिक्कत है लेकिन अम्बेडकर मार्ग में विद्युत की समस्या ज्यादा विकट है। इसी तरह से शिव बाल उद्यान से लेकर करंट बालाजी के मंदिर तक क्षेत्र में कम प्रेशर से जलापूर्ति का संकट अब तक बना हुआ है। स्वच्छंद घूमते पशुओं पर कोई नियंत्रण नहीं होने से वे खुले में खेलते बच्चों व आवाजाही करने वाले बुजुर्गों के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। वार्ड में कुछ गलियों में सीवरेज का गंदा पानी भी सडक़ पर फैल जाता है। ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाने से कई बार पूरी रात विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होती। एफआरटी टीम को सूचित करने से भी कोई मदद नहीं मिलती। क्षेत्र में श्वानों की तादाद खासी बढ़ गई है। जिससे डर बना रहता है। वार्ड में दो बड़े विद्यालय हैं जहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए गति अवरोधक नहीं बने हैं।

समस्याओं की सुध लें जिम्मेदार

वार्ड 31 में कई जनसमस्याएं लम्बे समय से बनी हुई हैं। उनके समाधान के लिए कई बार गुहार लगाए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो पा रही है। सबसे बड़ी परेशानी सफाई, बिजली आपूर्ति से जुड़ी है।

- पारस गर्ग, निवर्तमान पार्षद

हो रही परेशानी

वार्ड क्षेत्र में कई जगहों पर पीने के पानी की किल्लत रहती है। इसमें भी शिव बाल उद्यान से लेकर बालाजी मंदिर तक पानी के कम दबाव से आने से परेशानी होती है।

- शरीफा बानो

सीवरेज बनी परेशानीवार्ड क्षेत्र में सीवरेज लाइन नहीं बिछी है। जिससे कुछ क्षेत्रों में सीवरेज का गंदा पानी सडक़ों व गलियों में बहता रहता है।- राहुल महेचानाले में गिरने का डर

वार्ड में बड़ा नाला खुला है। छोटे बच्चों के उसमें गिरने का डर बना रहता है। बरसात के समय में नाला ओवरफ्लो हो जाता है।

- नेनू देवी

... उद्यान में हो मनोरंजन के साधनवार्ड में क्षेत्रवासियों व बच्चों के खेलने के लिए एक ही शिव उद्यान है। उसमें बच्चों के मनोरंजन व ओपन जिम की व्यवस्था की जानी चाहिए।
- जितेन्द्र वाल्मीकि

Updated on:
22 Jul 2025 08:58 pm
Published on:
22 Jul 2025 08:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर