जैसलमेर

शराबियों की शरण स्थल बना खेल मैदान, ग्रामीणों ने की गश्त की मांग

रामगढ़ का खेल मैदान शराबियों की शरण स्थली बन रहा है। यहां बड़ी संख्या में टूटी बोतलों के कांच भी बिखरे पड़े है। ग्रामीणों व खिलाडिय़ों ने पुलिस थाना रामगढ़ में रिपोर्ट देकर शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
less than 1 minute read
Sep 15, 2018
jaisalmer
शराबियों की शरण स्थल बना खेल मैदान, ग्रामीणों ने की गश्त की मांग

रामगढ़. रामगढ़ का खेल मैदान शराबियों की शरण स्थली बन रहा है। यहां बड़ी संख्या में टूटी बोतलों के कांच भी बिखरे पड़े है। ग्रामीणों व खिलाडिय़ों ने पुलिस थाना रामगढ़ में रिपोर्ट देकर शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। रिपोर्ट में बताया कि खेल मैदान में शाम को रोजाना बड़ी संख्या में युवक फुटबॉल के अलावा अन्य खेल खेलते है। उन्हें शराबियों की वजह से उन्हें न केवल परेशानी झेलनी पड़ी है। उनकी ओर से तोड़ी गई शराब के बोतलों के बिखरे कांच से चोट लगने का भय भी बना रहता है। यहां महिलाएं पक्षीयों को चुग्गा व चींटियों को दाना डालने आती है, लेकिन शराबियों की वजह से वे खुद को असहज महसूस करती है।

वितरित होंगे परिचय पत्र व प्रमाण पत्र
जैसलमेर. राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगरपरिषद की ओर से एनयूएलएम योजना के तहत पंजीकृत स्टीऊट वेण्डर्स को प्रमाण पत्र व परिचय पत्र का शीघ्र ही वितरण किए जाएंगे। राष्ट्रीय शहरी आजीविका के जिला प्रबंधक एवं जिला मिशन टीम प्रभारी ललित कुमार लोढ़ा ने बताया कि नगरपरिषद आयुक्त झब्बरसिंह चौहान के अनुसार शहर मे हाथ ठेला केबिन व थड़ी द्वारा कार्य करने वाले पथ विक्रेताओं को शीघ्र ही प्रमाण पत्र व परिचय पत्र वितरण किए जाएंगे, जिससे कि वह निर्धारित वेंडिग जोन मे आसानी से कार्य कर सके और उन्हें स्ट्रीट वेण्डर्स की पहचान मिल सके । आयुक्त नगरपरिषद ने बताया कि एनयूएलएम योजना के तहत स्ट्रीट वेण्डर्स को पथ विक्रेता दक्षता प्रषिक्षण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा । राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के जिला प्रबंधक ललित लोढ़ा ने बताया कि पंजीकृत जिन स्ट्रीट वेण्डर्स ने अपना नोटेरी प्रमाणित व्यवसाय की घोषणा का शपथ पत्र नही जमा करवाया है, वे शीघ्र ही नगरपरिषद एनयूएलएम शाखा मे जमा करवाएं, इसके बिना उन्हें प्रमाण पत्र व परिचय पत्र जारी नही किया जाएगा ।

Published on:
15 Sept 2018 02:12 pm