जैसलमेर

पुलिसकर्मियों ने परिवार के साथ देखा जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट का प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक डॉ. किरन कंग ने जिम्नास्टिक एवं मार्शल आर्ट की टीम के कला प्रदर्शन का कार्यक्रम पुलिस लाइन में रखा गया, जिसका लुत्फ पुलिसकर्मियों ने सपरिवार उठाया।
less than 1 minute read
May 16, 2019
jaisalmer
पुलिसकर्मियों ने परिवार के साथ देखा जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट का प्रदर्शन

जैसलमेर. 24 घंटे की ड्यूटी में पुलिसकर्मियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता है, लेकिन बुधवार को उन्हें यह अवसर मिल ही गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. किरन कंग ने जिम्नास्टिक एवं मार्शल आर्ट की टीम के कला प्रदर्शन का कार्यक्रम पुलिस लाइन में रखा गया, जिसका लुत्फ पुलिसकर्मियों ने सपरिवार उठाया। सैयद बन्धुओं गुलाब सैयद, करीम सैयद, सिकंदर सैयद, कलीम सैयद, उस्मान सैयद और नासिक महाराष्ट्र की ओर से जिम्नास्टिक एवं मार्शल आर्ट की टीम ने कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने बालों से साईकल घुमाने, दांतो से साइकल व पत्थर उठाने, 10 व्यक्तियों के ऊपर से हाई जम्प लगाना और विभिन्न प्रकार के अन्य करतब दिखाए। उन करतबों का पुलिस के जवानों ने परिवार के साथ लुत्फ उठाया। एसपी ने सैयद बंधुओं की हौसला अफजाई की।

विज्ञान वर्ग शुरू करने को सौंपा ज्ञापन
फलसूण्ड. ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग व मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग की है। गौरतलब है कि गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में करीब 550 विद्यार्थी अध्ययनरत है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां विज्ञान संकाय नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं को पोकरण जाकर अध्ययन करना पड़ता है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। विशेष रूप से विज्ञान संकाय लेने की इच्छुक छात्राओं को अध्ययन छोडऩे के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Published on:
16 May 2019 05:49 pm