जैसलमेर

स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में नकदी की कमी पर किया प्रदर्शन

गांव में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में नकदी नहीं होने के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही है। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

2 min read
Sep 14, 2018
स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में नकदी की कमी पर किया प्रदर्शन

मदासर (पोकरण). गांव में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में नकदी नहीं होने के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही है। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि वे गत कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे है, लेकिन उन्हें नकदी नहीं मिल रही है। ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बैंक में नकदी नहीं मिलने तथा एटीएम में नकदी नहीं होने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। जिस पर शाखा प्रबंधक बलवीरसिंह ने बताया कि यहां नकदी जमा नहीं हो रही है तथा फलोदी शाखा में भी नकदी नहीं मिल रही है। जिससे परेशानी हो रही है। उन्होंने दो दिन में समस्या के निराकरण व नकदी उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। जिस पर ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

रिक्त पदों पर नियुक्तियां दिलाने की मांग
नाचना. क्षेत्र के अवाय के ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला शिक्षाधिकारी को एक ज्ञापन सुपुर्द कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान संकाय में रिक्त व्याख्याताओं के पदों पर नियुक्तियां दिलाने की मांग की है। भारतीय किसान संघ जोधपुर प्रांत मंत्री ओमसिंह अवाय व जिला जैविक प्रमुख गुलाबसिंह अवाय ने शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला शिक्षाधिकारी को सुपुर्द कर बताया कि राउमावि में दो वर्ष पूर्व विज्ञान संकाय शुरू किया गया था, लेकिन अभी तक व्याख्याताओं की नियुक्ति नहीं की गई है। जिससे छात्र छात्राओं का शिक्षण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने तीन दिन में यहां व्याख्याताओं की नियुक्ति नहीं दिलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसी प्रकार सरपंच अजयपालसिंह, भंवरसिंह, मोहनसिंह, ओमसिंह, सुरेन्द्रसिंह, गुलाबसिंह सहित ग्रामीणों ने राउमावि के प्रधानाचार्य को एक ज्ञापन सुपुर्द कर व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

बसों को किया बाईपास, यातायात व्यवस्था में हुआ सुधार

कार्यक्रमों में भागीदारी करने का आग्रह
चांधन (जैसलमेर). भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की राधा अष्टमी तथा महर्षि दधीचि जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम के अंतर्गत विख्यात सिद्धपीठ कजलीवन धाम हनुमान मंदिर सेलवी पोकरण में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर चांधन क्षेत्र के आसपास ग्रामीण आंचल में कार्यक्रम में पुण्य कमाने के लिए भागीदार बनने का आह्वान किया। कदली वन धाम में आगामी 17 सितंबर 2018 को सेलवी रेलवे फाटक के पास आचार्य राधा कृष्ण व्यास आदि की ओर से हनुमान महारुद्र पाठ व अभिषेक और 121 वेदपाठी विधान ब्राह्मणों की ओर से सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 11008 भक्तों द्वारा महा सुंदरकांड पाठ महा अनुष्ठान महा आरती महाप्रसादी एवं रात्रि कालीन भजन संध्या का आयोजन होगा। तुलसीदास पालीवाल, जेठूसिंह सोढ़ा, बूलसिंह बडोडा गांव, मेघसिंह, जालमसिंह सहित कई लोगों ने चांधन क्षेत्र के ग्रामीणों को कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें

भा’दवा मेला 2018 – लाइनों में कम, मेला परिसर में पसरी भीड़
Published on:
14 Sept 2018 06:05 pm
Also Read
View All