जैसलमेर

JAISALMER NEWS:जैसलमेर में 25 जून को होगी जनसभा, राज्य सरकार की कथित वादाखिलाफी का करेंगे विरोध

सीबीआई जांच के आश्वासन को कथित तौर पर पूरा नहीं करने के विरोध में सोमवार को जैसलमेर में सभा आयोजित होगी।
2 min read
Jun 24, 2018
Public meeting held on 25 june after 2 years of Chatur Singh encounter
Public meeting held on 25 june after 2 years of Chatur Singh encounter

जैसलमेर. दो वर्ष पूर्व जैसलमेर में पुलिस एनकाउटर में चतुरसिंह की मौत के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से सीबीआई जांच के आश्वासन को कथित तौर पर पूरा नहीं करने के विरोध में सोमवार को जैसलमेर में सभा आयोजित होगी। यहां हनुमान चौराहे पर सर्वसमाज संघर्ष समिति की ओर से आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से घर-घर व ढाणी-ढाणी जाकर सभा में अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील की जा रही है। चतुरसिंह संघर्ष समिति की ओर से भी ‘न्याय की मांग में सबका साथ’ का आग्रह किया गया। सोमवार को आयोजित होने वाली सभा में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी, गिरीराजसिंह, सूरजपालसिंह अम्मू, महिपालसिंह मकराना, हनुमानसिंह, योगिता चौहान, दुर्गसिंह खींवसर, रणजीतसिंह सोडाला, राज शेखावत सहित बड़ी संख्या में नेता शरीक होंगे। समिति के अनुसार जैसलमेर जिले के अलावा बाड़मेर, फलोदी, जोधपुर व जयपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। संघर्ष समिति के सवाईसिंह देवड़ा ने सभी से अनुशासन में रहकर श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष गणपतसिंह ने भी सर्वसमाज से सभा मेें अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया है। सभा के बाद प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें सीबीआई जांच कराने की मांग की जाएगी।

किसानों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन
जैसलमेर. जिला किसान संघर्ष समिति ने रविवार को नहरी किसानों की अहम समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को प्राकृतिक आपदा अनुदान राशि का भुगतान करने, भूमिहीन किसानो से चार साल पूर्व बारानी व नहरी आवंटन की घोषणा को पूरा करने के लिए नए आवंटन करने, गत दिनों लगातार दस दिन तक चली तेज आंधी से सभी माइनर व नाले रेत से भर गए, बुवाई का समय आने पर सील्ट निकालने, रास्तों पर जमा रेत हटाने, द्वितीय चरण के किसानों को पूरा पानी निरंतर बारहमासी 1254 हेड से समान मात्रा में वितरित करने की मांग रखी गई। यह जानकारी जिला किसान संघर्ष समिति के प्रेमसिंह परिहार ने दी।

Published on:
24 Jun 2018 09:36 pm