फाइनल पहुंची मेजबान राजस्थान टीम

-33वीं राष्ट्रीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2016, 10:27 PM IST
Handbol match.jpg
Handbol match.jpg

जैसलमेर. स्व. चौखाराम धनदै स्मृति सेवा संस्थान जैसलमेर के तत्ववाधान में आयोजित 33वीं राष्ट्रीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता 2016 (बालिका वर्ग) में मेजबान राजस्थान टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला हरियाणा से होगा। राजस्थान ने भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम को नजदीकी मुकाबले में 23-21 से पराजित किया। इसी तरह हरियाणा ने दिल्ली को 17-8 से हराया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के पांचवें दिन सोमवार को स्वर्णनगरी के पूनम स्टेडियम में प्रात:कालीन सत्र में क्वार्टर फाइनल में मेजबान राजस्थान ने छतीसगढ़ को शिकस्त देकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सोमवार प्रात:कालीन सत्र में खेले गए क्वार्टर मैचों में हरियाणा ने बिहार को 19 के मुकाबले 10, मेजबान राजस्थान ने छतीसगढ़ को 23 के मुकाबले 05 व दिल्ली ने केरला को 25 के मुकाबले 09 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मैच में मेजबान राजस्थान की ओर से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खुशबू ने 8, प्रिया ने 6, गुड्डू ने 5 भाव्या ने 3 व उज्ज्वल ने 1 गोल दाग अपनी टीम को विजय दिलवाई।

Published on: