जैसलमेर

Raksha Bandhan: रोडवेज बसों में महिलाओं की दिखी भीड़

रोडवेज बसों में महिलाओं की दिखी भीड़

less than 1 minute read
Aug 31, 2023
Raksha Bandhan: रोडवेज बसों में महिलाओं की दिखी भीड़

पोकरण. भाई-बहिन के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के मौके पर राज्य सरकार की ओर से रोडवेज बसों में महिलाओं को राजस्थान प्रदेश में नि:शुल्क यात्रा की घोषणा से महिलाओं में खुशी व उत्साह देखने को मिला। कस्बे से जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी, बाड़मेर की ओर जाने के लिए बुधवार को बस स्टैंड पर सुबह से ही महिलाओं व बच्चों की भीड़ रोडवेज बसों के इंतजार में खड़ी रही। बहिनों को दिए इस सरकारी तोहफे का असर निजी बस व टैक्सी संचालकों पर देखा गया, जिन्हें बुधवार को सवारियों को लेकर खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस बार भद्रा काल में रक्षासूत्र बांधने का मुहुर्त बुधवार की रात व गुरुवार को सुबह होने पर राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को भी रोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर की घोषणा की गई है। ऐसे में गुरुवार को भी महिलाएं नि:शुल्क सफर कर सकेगी।
सर्वाधिक महिलाएं फलोदी की बसों में
महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की घोषणा के चलते पोकरण से फलोदी चलने वाली बसों में महिलाओं की भीड़ ज्यादा रही। कस्बे के विभिन्न समाजों के अधिकांश रिश्ते पोकरण व फलोदी के बीच होने के कारण दोनों शहरों के बीच चलने वाली बसों में महिलाओं की संख्या अधिक देखने को मिली।
यहां नहीं मिला लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी रोडवेज की बसों की कमी व अभाव के चलते ग्रामीणों को नि:शुल्क यात्रा का लाभ नहीं सका। क्षेत्र के नाचना, नोख, छायण, सांकड़ा सहित आसपास क्षेत्रों में एक भी रोडवेज की बस संचालित नहीं होती है। जिसके चलते महिलाओं को निजी बसों में यात्रा करनी पड़ी और सरकार के नि:शुल्क तोहफे का कोई लाभ नहीं मिला। इसी प्रकार बाड़मेर व बीकानेर रूटोंं पर रोडवेज की बसों की संख्या कम होने से भी महिलाओं को परेशानी हुई।

Published on:
31 Aug 2023 05:48 pm
Also Read
View All