जैसलमेर

बारिश के इंतजार में मायूस हो रहे स्वर्णनगरी के बाशिंदे

प्रदेश के अन्य हिस्सों में जहां भारी बारिश ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया है, वहीं सीमांत जैसलमेर में लोग एक अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं।

less than 1 minute read
Aug 24, 2025

प्रदेश के अन्य हिस्सों में जहां भारी बारिश ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया है, वहीं सीमांत जैसलमेर में लोग एक अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं। रविवार को भी उनका इंतजार पूरा नहीं हुआ और अब लोगों की मायूसी साफ झलकने लगी है। दिन भर आकाश में बादलों का जमघट लगा रहा, हवाओं के थमने से उमस का भी प्रभाव कायम है लेकिन इस सारे माहौल के बावजूद वर्षा का कहीं अता-पता नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम 26.6 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले शनिवार को क्रमश: 35.4 व 26.5 डिग्री रहा था। रविवार को लगभग पूरे समय बादल छाए हुए थे और धूप नहीं निकली। फिर भी उत्तरी हवाओं के न चलने से शीतलता नसीब नहीं हुई। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। उनके बीच बातचीत का मुख्य मुद्दा इस बार मानसून की बेरुखी से जुड़ा हुआ है। जैसलमेर घूमने आ रहे सैलानी और रामदेवरा के यात्री भी मौसम में व्याप्त तपिश व उमस से परेशान नजर आ रहे हैं।

Published on:
24 Aug 2025 08:57 pm
Also Read
View All