जैसलमेर

क्षतिग्रस्त हालत में विद्यालय की चारदीवारी

ग्राम पंचायत पांचे का तला के सांकडिय़ा गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी क्षतिग्रस्त पड़ी है।
2 min read
Sep 15, 2018
jaisalmer
क्षतिग्रस्त हालत में विद्यालय की चारदीवारी

नाचना. ग्राम पंचायत पांचे का तला के सांकडिय़ा गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी क्षतिग्रस्त पड़ी है। जिससे आवारा पशु यहां स्वच्छंद विचरण कर रहे है। गांव के बाबूसिंह, छगनसिंह, अवरदानसिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्व यहां चारदीवारी का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के बाद समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण चारदीवारी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। जिससे आवारा पशु विद्यालय में दिनभर स्वच्छंद विचरण करते है तथा गंदगी फैलाकर यहां लगे पौधों को नष्ट कर रहे है। छात्र छात्राओं ने ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त चारदीवारी पर कांटों की बाड़ बनाई। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को एक ज्ञापन प्रेषित कर चारदीवारी की मरम्मत करवाने की मांग की है।

बेड़ो लगाय दीजे पार, गजानन सिद्धदाता...
रात्रि जागरण में बही सुरों की सरिता
पोकरण. कस्बे के गणेश मार्केट स्थित गणेश मंदिर में गुरुवार की रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। गुरुवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बाद रात्रि 10 बजे रुणक झुणक पग पायल बाजे, गजानन नाचे... गणेश वंदना के साथ रात्रि जागरण शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा शुक्रवार को अलसुबह तक आयोजित जागरण में भजनों का रसास्वादन किया। कस्बे के प्रसिद्ध भजन गायक लूणकरण पुरोहित, मांगीलाल ओझा, गोपाल गांधी, दुर्गेश जोशी, राजा पुरोहित, मनोज शर्मा ने लागा गज मुखड़े री लार मेरा मन लागा गज मुखड़े री लार..., बेड़ो लगा दीजे पार गजानन सिद्धदाता..., शिव डमरू बजाए अंग भस्मी रमाए और ध्यान लगाए जिसका नचाए वो डमरू वाला ओम नम: शिवाय..., म्हाने घौड़लियो मंगवाए म्हारी मां मने घौड़लियो मंगवाए..., बाबा एकर को दरबार में बुलाय लीजे रे..., रात श्याम सपने में आए..., सपने में सखी देखियो नंद गोपाल..., जय बोलो सियावर राम की..., सब दु:ख मेरा हरो..., सब तज भज भजिये नंदकुमार..., माधव मोने कीन्हा क्यों ना बृज का ही मोर..., आनंद ही आनंद बरस रया बलिहारी ऐसे सत्गुरु की..., जागो मोहन प्यारा रे..., हरदैया मतवाला योगी द्वार हमारे आया रे..., भरण जात जमना के घाट पर घाट पे खाड़ी ग्वालनिया... सहित भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। शुक्रवार को सुबह पांच बजे तक चले जागरण के कार्यक्रम में महेश, सूरजमल, बाबूलाल, घनश्याम सोनी, गजेन्द्रसिंह राठौड़, कमल व्यास, नंदकिशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Updated on:
15 Sept 2018 05:26 pm
Published on:
15 Sept 2018 05:26 pm